Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
jagran animated logo
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • Watch Cricket
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • haryana
  • mewat
LIVE BLOG

Nuh Violence Update: नूंह में दूसरे दिन भी अवैध कब्जों पर चला बुलडोजर, 45 दुकानें ध्वस्त; 2.5 एकड़ जमीन कराई गई खाली

नूंह हिंसा मामले में शुक्रवार तक 102 एफआइआर दर्ज कर 202 आरोपितों को गिरफ्तार किया गया। दो आरोपितों को और रिमांड पर लिया गया जिससे रिमांड पर चल रहे आरोपितों की संख्या 21 हो गई। पकड़े गए आरोपितों में सभी हिंसा में शामिल पाये गए लेकिन हिंसा के मास्टरमाइंड की पहचान कर अभी गिरफ्तारी करना शेष है।

By Pooja TripathiSat, 05 Aug 2023 02:06 PM (IST)
News Article Hero Image

मेवात के नूंह में 31 जुलाई को जलाभिषेक यात्रा के दौरान हुई हिंसा के बाद जिला में शांति व्यवस्था फिर से पटरी पर आने लगी है। चार दिनों में कोई अप्रिय घटना नहीं हुई। शुक्रवार को जुमे की नमाज मुस्लिम समुदाय के लोगों ने प्रशासन की अपील पर घरों में ही पढ़ी। पूरे जिला में ईदगाह- मस्जिदों के बाहर अर्धसैनिक बल के जवान पुलिस अफसरों के साथ तैनात नजर आए। इस मामले में अब तक कुल 202 लोगों को गिरफ्तार किया गया है और 102 एफआईआर दर्ज की गई हैं। इंटरनेट सेवा बंद रही वहीं दोपहर 12 बजे से तीन बजे तक तीन घंटे के लिए छूट दी गई, लेकिन बाजारों में सन्नाटा छाया हुआ था। गिनीचुनी दुकान ही खोली गई।

5 Aug 20232:06:38 PM
Nuh Violence: CM मनोहर लाल के आदेश पर चला बुलडोडर

 नूंह के SDM अश्विनी कुमार ने कहा कि अवैध कब्जों पर चलाए गए बुलडोजर का आदेश सीएम मनोहर लाल ने दिया था। 

5 Aug 202311:51:36 AM
13 से 15 अस्थाई अवैध स्ट्रक्चर भी गिराए

एसडीएम अश्विनी कुमा ने बताया कि, मेडिकल कॉलेज के पास 13 से 15 अस्थाई अवैध स्ट्रक्चर भी गिराए गए। गिराए गए स्ट्रक्चरों के मालिकों को पहले ही नोटिस दिए गए थे। ब्रजमंडल धार्मिक यात्रा के दौरान हुई हिंसा में भी कुछ स्ट्रक्चरों के मालिकों की संलिप्तता थी।

5 Aug 202311:50:01 AM
2.6 एकड़ का जमीन पर था अवैध निर्माण, हटाया

 नल्हड़ मेडिकल कॉलेज के सामने 2.6 एकड़ जमीन से अवैध निर्माण हटवाया गया। यहां मेडिकल कॉलेज के आसपास 45 से अधिक अवैध निर्माण गिराए गए।

5 Aug 202310:57:40 AM
एसकेएम मेडिकल कॉलेज के आसपास चला बुलडोजर

 एसकेएम कॉलेज के पास बुलडोजर की कार्रवाई दूसरे दिन भी जारी है।

#WATCH | Haryana administration demolishes illegal constructions near SKM Government Medical College in Nuh district pic.twitter.com/r2htjmGpyh

— ANI (@ANI) August 5, 2023

5 Aug 202310:55:49 AM
सीएम के आदेश पर हुई कार्रवाई: एसडीएम नूंह

 नूंह के एसडीएम अश्विनी कुमार ने एसकेएम मेडिकल कॉलेज के आसपास हुई बुलडोजर की कार्रवाई के बाद कहा कि यह सब मुख्यमंत्री मनोहर लाल के आदेश पर हो रहा है। यह अतिक्रमण 2.5 एकड़ की भूमि पर फैला था। यह सब अवैध निर्माण था। जांच में पाया गया है कि इनमें से कुछ का संबंध नूंह हिंसा से है।

#WATCH | After Haryana administration demolishes illegal constructions near SKM Government Medical College in Nuh district, SDM Nuh, Ashwani Kumar says, "This has been done on the direction of CM Manohar Lal Khattar. The encroachment was spread across 2.5 acres...All of it was… pic.twitter.com/SHsAtr0nRw

— ANI (@ANI) August 5, 2023

5 Aug 202310:50:12 AM
नल्हड़ मेडिकल कॉलेज के आसपास के क्षेत्र में चल रहा बुलडोजर
blog images

नूंह में हुई हिंसा के बाद दूसरे दिन भी अवैध निर्माण पर प्रशासन का बुलडोजर चल रहा है। नल्हड़ मेडिकल कॉलेज के आसपास के क्षेत्र में बुलडोजर चलाया जा रहा है। जिन दुकानों पर बुलडोजर चला है वह अवैध रूप से बनीं थीं। यहां मुस्लिम समुदाय की अधिक दुकानें हैं। दिन भर अलग-अलग स्थानों पर अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान जिला प्रशासन की टीम मौके पर मौजूद है।

5 Aug 20239:37:17 AM
गुरुग्राम में एक कार में उपद्रवियों ने लगाई आग

 गुरुग्राम के भोड़काला गांव में एक कार में उपद्रवियों ने आग लगाई।

5 Aug 20239:36:01 AM
तावड़ू में संदिग्ध परिस्थितियों में कबाड़ गोदाम में लगी आग

तावडू बाईपास पर स्थित एक कबाड़ के गोदाम में आग लग गई। हालांकि आग लगी लगी या लगाई गई यह भी स्पष्ट नहीं है। रात करीब 12:00 बजे के बाद हुई आगजनी की इस घटना को लेकर यह अफवाह फैली कि पेट्रोल पंप को जला दिया गया है। सूचना मिलते ही काफी संख्या में पुलिस बल पहुंचा और फायर ब्रिगेड की गाड़ी को बुलाकर आग बुझाई गई।

कबाड़ का गोदाम पेट्रोल पंप से करीब 50 मीटर दूर खुला हुआ है और वह सुरक्षित है। गोदाम हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की जमीन पर बना हुआ है जिसे एक मुस्लिम व्यक्ति ने किराए पर ले रखा है यह जमीन पहले एक किसान की थी लेकिन हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण ने अधिग्रहण कर लिया था।

बताया जा रहा है कि किसान ने मुआवजा भी ले लिया लेकिन गोदाम को 30,000 रुपये प्रतिमाह किराए पर दे रखा था। तावड़ू सदर थाना पुलिस घटना की जांच कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है।

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us