विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नूंह में पुलिस की गो-तस्करों से मुठभेड़, एक तस्कर घायल और 5 गोवंश बरामद

Published: Tue, 09 Jun 2026 08:47 AM (IST)

नूंह के बाडी कोठी के पास पुलिस और गो-तस्करों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें एक तस्कर असलम गोली लगने से ...और पढ़ें

नूंह के बाडी कोठी के पास पुलिस और गो-तस्करों के बीच मुठभेड़ हुई। जागरण

नूंह के बाडी कोठी के पास पुलिस और गो-तस्करों के बीच मुठभेड़ हुई। जागरण

HighLights

  1. नूंह में पुलिस और गो-तस्करों के बीच मुठभेड़ हुई।

  2. एक गो-तस्कर असलम गोली लगने से घायल हो गया।

  3. पुलिस ने 5 गोवंश और हथियार बरामद किए।

जागरण संवाददाता, नूंह। पुन्हाना सीआईए की बाडी कोठी के पास पुलिस और गो-तस्करों के बीच मुठभेड़ हो गई। गो-तस्करों ने दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर नाकाबंदी तोड़कर भागने की कोशिश की, जिसके दौरान पुलिस ने उनका पीछा किया।

मुठभेड़ में एक गो-तस्कर गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गो-तस्कर असलम पुत्र इब्राहिम, निवासी मांदोसर (मध्य प्रदेश) के बाएं पैर में गोली लगी। घायल तस्कर को इलाज के लिए बलिदानी हसन खां मेडिकल कॉलेज नल्लहड़ नूंह में भर्ती कराया गया है।

मौके का फायदा उठाकर एक गो-तस्कर भागने में सफल हो गया।कार्रवाई के दौरान पुलिस ने एक पिकअप वाहन, एक देशी कट्टा, रौंद और 05 गोवंश बरामद किए।

बताया जा रहा है कि इससे पहले भी पुलिस और गो-तस्करों के बीच आधा दर्जन मुठभेड़ हो चुकी हैं। पुलिस आगे की जांच में जुटी हुई है।

अधिक जानकारी आते ही खबर को अपडेट कर दी जाएगी...