Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हिंदू-मुस्लिमों ने मिलकर पेश की सांप्रदायिक सौहार्द की अद्भुत मिसाल, दिल जीत लेगी ये तस्वीर

    Updated: Sun, 09 Aug 2026 09:52 PM (IST)

    हरियाणा-राजस्थान सीमा पर मुंड़ाका नाका पर आयोजित विशाल भंडारे में हिंदू और मुस्लिम समुदायों ने एक साथ प्रसाद ग्रहण कर सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल पेश ...और पढ़ें

    हरियाणा एवं राजस्थान की सीमा पर स्थित मुंड़ाका नाका पर आयोजित भंड़ारे में लोगों के साथ प्रसाद ग्रहण करते विधायक मामन खान। ग्रामीण

    हरियाणा एवं राजस्थान की सीमा पर स्थित मुंड़ाका नाका पर आयोजित भंड़ारे में लोगों के साथ प्रसाद ग्रहण करते विधायक मामन खान। ग्रामीण

    HighLights

    1. मुंड़ाका नाका पर विशाल भंडारे का सफल आयोजन।

    2. हिंदू-मुस्लिम समुदायों ने मिलकर प्रसाद ग्रहण किया।

    3. यह आयोजन सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल बना।

    संवाद सहयोगी, फिरोजपुर झिरका। हरियाणा एवं राजस्थान की सीमा पर स्थित मुंड़ाका नाका पर मुंड़ाका गांव के लोगों द्वारा रविवार को विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।

    इस भंडारे की विशेषता यह रही कि क्षेत्र के हिंदू एवं मुस्लिम दोनों समुदायों के लोगों ने कांवड़ियों के साथ-साथ एक साथ बैठकर प्रसाद ग्रहण कर सांप्रदायिक सौहार्द की एक और मिसाल कायम की। भंडारे में हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।

    मामन खान ने भी प्रसाद ग्रहण किया

    मुंड़ाका नाका पर रविवार को आयोजित किया गया भंड़ारा सुबह 11 बजे प्रारंभ हो गया और शाम 6 बजे तक भंडारे में लोग प्रसाद ग्रहण करते रहे। फिरोजपुर झिरका विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी मामन खान भी इस भंडारे में पहुंचे और प्रसाद ग्रहण किया।

    भंडारे में बैठे हिंदू-मुसलमान

    भंडरे में कांवड़ियों के साथ-साथ क्षेत्र के हिंदू एवं मुस्लिम भाइयों ने एक साथ बैठकर प्रशाद ग्रहण किया। दाल, बाटी, चूरमा का प्रसाद काफी स्वादिष्ट बना। भंडारे में प्रसाद ग्रहण करने वाले सभी व्यक्ति अंगुली चाटते रह गए।

    यह भी पढ़ें- आस्था और तकनीक का अनोखा संगम, 'कांवड़ यात्रा एप' से शिवभक्तों को मिल रही पल-पल की अपडेट

    इस अवसर पर हुकम सैनी, श्यामलाल सैनी, अखिल भारतीय प्रजापति समाज के राष्ट्रीय महासचिव थावरिया राम, लेखराज पूर्व सरपंच दोहाकासम खान, खुर्शीद खान, शिवचरण पूर्व सरपंच रावली, हामिद सरपंच पथराली, शेर मोहम्मद दोहा, सैनी समाज की 84 के प्रधान दौलत पटवारी, बाईसी के पूर्व प्रधान खेमचंद पटवारी, 12 गांव घाटी नीचे के प्रधान देवकरण, सैनी समाज 30 गावों के सींकरी प्रधान समय सिंह सैनी, मोहन सिंह, राजकुमार, महेंद्र कुमार, रोहताश सैनी, दुलीचंद, डा. लेखराज सैनी, लेखराज सैनी उर्फ लक्खी, नेमचंद सैनी, गिरधारीलाल, बुद्ध सिंह, शंकरलाल सहित हजारों लोग मौजूद रहे।

    खबरें और भी