11 से 13 अगस्त तक बिजली कर्मियों की हड़ताल, गुरुग्राम-नूंह में निजीकरण के विरोध में करेंगे प्रदर्शन
बिजली निगम के अधिकारी और कर्मचारी 11 से 13 अगस्त तक प्रदेशव्यापी कूल डाउन हड़ताल पर रहेंगे। यह हड़ताल गुरुग्राम-नूंह के निजीकरण, स्मार्ट मीटर और कृषि ...और पढ़ें

घनश्यामदास शर्मा, एसडीओ, डीएसबीवीएन, फिरोजपुर झिरका
HighLights
बिजली कर्मचारी 11 से 13 अगस्त तक प्रदेशव्यापी कूल डाउन हड़ताल पर।
गुरुग्राम-नूंह निजीकरण, स्मार्ट मीटर, एग्री डिस्काम योजनाओं का विरोध।
आपूर्ति जारी रहेगी, पर फॉल्ट होने पर मरम्मत नहीं होगी।
संवाद सहयोगी, फिरोजपुर झिरका (नूंह)। बिजली कर्मियों एवं अधिकारियों की सांझा संघर्ष समिति के आह्वान पर बिजली निगम के कच्चे एवं पक्के सभी कर्मचारी एवं अधिकारी 11 से 13 अगस्त तक प्रदेश व्यापी कूल डाउन हड़ताल पर रहेंगें। इस बार बिजली निगम की सभी यूनियनें एक साथ मिलकर हड़ताल करेंगें। इस प्रदेश व्यापी हड़ताल से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
ऑल हरियाणा पावर वर्कस कॉर्पोरेशन के सब युनिट प्रधान दीपक सोनी, हरियाणा इलेक्ट्रिकल बोर्ड यूनियन के सब युनिट प्रधान अतरुद्दीन ने बताया कि प्रदेश सरकार प्रदेश के गुरुग्राम एवं नूंह जिला के बिजली निगम को निजी हाथों में सौंपने की योजना बना रहा है।
इसके अलावा प्रदेश सरकार प्रदेश में सभी उपभोक्ताओं के बिजली के स्मार्ट मीटर लगाने की योजना बना रही है। एक मीटर लगाने पर उपभोक्ता का कम से कम दस हजार रुपये खर्चा आएगा तथा तीन वर्ष बाद इस मीटर को बदल दिया जाएगा। जिस तरह से फोन रिर्चाज होते हैं उसी तरह से ये मीटर रिचार्ज होंगें और जितने रुपये के रिचार्ज होंगे उतनी ही बिजली उपभोक्ता खर्च कर सकेगा।
प्रदेश सरकार इस कृषि फीडर को एग्रो डिस्काम बना रही है। इन्होंने कहा इन्हीं तीनों योजनाओं को लेकर बिजली निगम के अधिकारी एवं कर्मचारी 11 से 13 अगस्त तक पूरी तरह से हड़ताल पर रहेंगें। इन दोनों कर्मचारी नेताओं ने कहा बिजली की आपूर्ति जारी रहेगा। यदि कहीं पर कोई फाल्ट होगा तो उसको बिजली निगम के कर्मचारी ठीक नहीं करेंगें।
खबरें और भी
बिजली कर्मियों की प्रदेश की चारों यूनियनों के नेताओं ने सांझा संघर्ष समिति बनाकर 11 से 13 अगस्त तक प्रदेश व्यापी कूल डाउन हड़ताल करने की घोषणा की है। प्रदेश सरकार की यूनयिनों के नेताओं के साथ बातचीत चल रही है हो सकता है 10 अगस्त तक कोई समाधान हो जाए।
घनश्यामदास शर्मा, एसडीओ, डीएसबीवीएन, फिरोजपुर झिरका