Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    महेंद्रगढ़ में आग से हड़कंप, शराब ठेके और होटल में लाखों का नुकसान; शार्ट सर्किट की आशंका

    Updated: Sun, 09 Aug 2026 04:28 PM (IST)

    सतनाली में बीती रात दो अलग-अलग स्थानों पर आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। महेंद्रगढ़ रोड पर शराब ठेके और एक होटल में आग लगने से लाखों रुपये का नुकसान हुआ, ...और पढ़ें

    शराब के ठेके में लगी आग के बाद हुआ नुकसान। सौ- इंटरनेट मीडिया

    शराब के ठेके में लगी आग के बाद हुआ नुकसान। सौ- इंटरनेट मीडिया

    HighLights

    1. सतनाली में शराब ठेके और होटल में आग लगी।

    2. दमकल ने आग पर काबू पाया, लाखों का नुकसान।

    3. शॉर्ट सर्किट से होटल में आग लगने की आशंका।

    संवाद सूत्र,जागरण, सतनाली (नारनौल)। सतनाली में बीती रात दो अलग-अलग स्थानों पर आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। महेंद्रगढ़ रोड स्थित शराब ठेके और पूर्व मंत्री रामबिलास शर्मा के आवास के नजदीक बने होटल में आग लग गई।

    सूचना मिलने पर महेंद्रगढ़ से दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। दोनों घटनाओं में काफी नुकसान हुआ है। हालांकि किसी भी मामले में पुलिस को शिकायत नहीं दी गई है।

    महेंद्रगढ़ रोड पर कस्बे के पास स्थित शराब ठेके में रात को अचानक आग लग गई। आग की चपेट में आने से ठेके में रखी प्लास्टिक की हजारों रुपये कीमत की शराब की बोतलें जल गईं। इसके अलावा ठेके को भी काफी नुकसान हुआ।

    दमकल पहुंचने तक जल चुका था काफी सामान

    ठेका संचालक ने आग की सूचना दमकल विभाग को दी। करीब आधे घंटे बाद महेंद्रगढ़ से दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। दमकल पहुंचने तक आग से काफी सामान जल चुका था। 

    इसी मार्ग पर पूर्व मंत्री रामबिलास शर्मा के आवास के नजदीक बने एक होटल व रेस्टोरेंट में भी रात को आग लग गई। प्रारंभिक तौर पर आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है।

    आग से होटल का फर्नीचर, पर्दे, एलईडी और अन्य सामान जल गया। होटल संचालक के अनुसार आग से लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। सूचना मिलने पर दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई।

    यह भी पढ़ें- Lucknow Fire Accident: एलडीए की मेहरबानी, जहां आग लगी, उसके आसपास भी तैयार हो रहे 'लाक्षागृह'

    यह भी पढ़ें- 40 से ज्यादा होटल, NOC केवल एक के पास; कासगंज में आग लगी तो खतरे में पड़ जाएगी लोगों की जिंदगी