विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 20, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Haryana: 'पुलिस अंकल मेरी मम्मी मुझे ठंडे पानी से नहला रही है, आकर गिरफ्तार कर लो', डायल 112 पर आई मासूम फरियाद

By Jagran NewsEdited By: Mohammad Sameer
Updated: Wed, 20 Dec 2023 05:00 AM (IST)

ऐसी बहुत सी घटनाएं हो रही हैं जिनसे पुलिस की डायल 112 सेवा आए दिन रूबरू हो रही हैं। हालांकि यह सेवा घायलों को अस्पताल में पहुंचाने और अपराधियों को पकड ...और पढ़ें

डायल 112 पर एक साल में आई 28 हजार से अधिक शिकायतें
डायल 112 पर एक साल में आई 28 हजार से अधिक शिकायतें

बलवान शर्मा, नारनौल। पुलिस अंकल मेरी मम्मी मुझे ठंडे पानी से नहला रही है। आप उन्हें आकर गिरफ्तार कर लो। डायल 112 पर इन दिनों इस तरह की अजीबोगरीब शिकायतें न केवल पुलिस जवानों को हंसने को मजबूर कर रही हैं, बल्कि बहुत सी शिकायतें तो उनकी दोहरी परीक्षा भी लेती हैं।

कुछ लोग झूठी शिकायत कर देते हैं तो कोई शिकायत करने के बाद पड़ोसी से बुरा नहीं बनना चाहते और इस वजह से पुलिस कार्रवाई नहीं कर पाती है। बहुत सी महिलाओं को उनके पति शराब पीकर मारपीट करते हैं तो वे डायल 112 पर फोन तो कर देती हैं पर जब पुलिस कार्रवाई करती है तो वहीं महिला अपने पति को गिरफ्तार करने से रोकने के लिए दरवाजे पर दोनों हाथ लगाकर खड़ी हो जाती हैं।

समाज में बहुत सी ऐसी घटनाएं हो रही हैं, जिनसे पुलिस की डायल 112 सेवा आए दिन रूबरू हो रही हैं। हालांकि यह सेवा घायलों को अस्पताल में पहुंचाने और अपराधियों को पकड़ने के लिए भी कारगर साबित हो रही है। त्वरित कार्रवाई करने के लिए डायल 112 सेवा में इनोवा गाड़ियां दी हुई हैं, जिनकी न केवल गति तेज है, बल्कि अपराधियों की गाड़ियों से मुकाबला करने में भी मजबूत हैं।

महेंद्रगढ़ जिले की बात करें तो यहां पर 16 गाड़ियां उपलब्ध करवाई हुई हैं। ये गाड़ियां अपने-अपने एरिया में तैनात रहती हैं और जैसे ही डायल 112 पर कोई शिकायत पहुंचती है तो संबंधित एरिया की गाड़ी के इंचार्ज को सूचना मिल जाती है। सूचना मिलते ही तुरंत ये गाड़ी बताए हुए घटनास्थल पर कुछ मिनटों में ही पहुंच जाती है। जिले में अभी तक 28 हजार 16 शिकायतें डायल 112 पर इस साल आ चुकी हैं।

हर महीने औसतन 2335 शिकायतें इस नंबर पर आ रही हैं

हर महीने औसतन 2335 शिकायतें इस नंबर पर आ रही हैं। यदि इन गाड़ियों के लिहाज से औसत निकाला जाए तो हरेक गाड़ी ने इस साल अभी तक 1751 शिकायतों पर पहुंच बनाई है। ये गाड़ियां हर माह करीब 145 शिकायतों पर पहुंच बना रही हैं और प्राथमिक तौर पर फरियादी को राहत देने का कार्य कर रही हैं। हालांकि यह बात अलग है कि हर शिकायत के बाद ही एफआइआर दर्ज होती है और इसके बाद कार्रवाई में समय लग जाता है।

जनवरी 2120

फरवरी 2130

मार्च 2346

अप्रैल 2584

मई 2753

जून 2673

जुलाई 2679

अगस्त 2879

सितंबर 3151

अक्टूबर 3182

नवंबर 2982

दिसंबर अब तक 1719

यह भी पढ़ेंः Israel Hamas War: इजरायल में गूगल नहीं दिखा रहा 'लाइव ट्रैफिक', युद्धविराम को लेकर क्या बोले राष्ट्रपति इसहाक हर्जोग?