विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नारनौल के कुलदीप यादव का कमाल, इटली में ट्रेनिंग के लिए हुआ चयन

Published: Wed, 19 Aug 2026 11:15 AM (IST)

आरोही मॉडल स्कूल, मंढ़ाणा के पूर्व छात्र कुलदीप यादव का इटली में प्रशिक्षण के लिए चयन हुआ है। यह उपलब्धि ...और पढ़ें

छात्र हिमांशु का स्कूल में सम्मानित करते शिक्षक। सौ. - स्कूल

छात्र हिमांशु का स्कूल में सम्मानित करते शिक्षक। सौ. - स्कूल

HighLights

  1. इटली तक पहुंचा मंढ़ाणा के कुलदीप का हुनर

  2. एनएसक्यूएफ-ऑटोमोबाइल ट्रेड से मिली कौशल शिक्षा।

  3. कौशल शिक्षा से खुले अंतरराष्ट्रीय करियर के द्वार।

जागरण संवाददाता, नारनौल। कौशल शिक्षा ने एक बार फिर अपनी ताकत साबित की है। आरोही माडल स्कूल, मंढ़ाणा के पूर्व विद्यार्थी कुलदीप यादव का इटली में प्रशिक्षण के लिए चयन हुआ है। कुलदीप की यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार और विद्यालय के लिए गर्व का विषय है, बल्कि नेशनल स्किल्स क्वालिफिकेशन फ्रेमवर्क (एनएसक्यूएफ) से जुड़े विद्यार्थियों के लिए भी बड़ी प्रेरणा है।

कुलदीप ने विद्यालय में एनएसक्यूएफ-आटोमोबाइल ट्रेड से कौशल शिक्षा प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने श्री विश्वकर्मा स्किल यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ वोकेशन (ऑटोमोबाइल) की पढ़ाई पूरी की। एनएसक्यूएफ से शुरू हुआ उनका सफर अब अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंच गया है।

विदेशों में भी करियर के अवसर 

कुलदीप की सफलता बताती है कि यदि स्कूली स्तर पर कौशल शिक्षा को उच्च शिक्षा के साथ जोड़ा जाए तो विद्यार्थियों के लिए रोजगार के साथ-साथ विदेशों में भी करियर के अवसर खुल सकते हैं।

इस उपलब्धि का श्रेय कुलदीप की मेहनत के साथ विद्यालय के शिक्षकों, प्राचार्य, एनएसक्यूएफ प्रशिक्षकों, अभिभावकों और शिक्षा विभाग के अधिकारियों के मार्गदर्शन एवं सहयोग को दिया गया। उनकी सफलता अन्य विद्यार्थियों को भी एनएसक्यूएफ और स्किल यूनिवर्सिटी के माध्यम से अपने हुनर को निखारने के लिए प्रेरित करेगी।

एनएसक्यूएफ के जिला कोआर्डिनेटर प्रवीण कुमार ने बताया कि जिले के 41 स्कूलों में एनएसक्यूएफ के तहत विभिन्न संचालित ट्रेड में लगभग पांच हजार विद्यार्थी अध्ययनरत हैं।

यह भी पढ़ें- हरियाणा की 10 साल की बेटी अब NASA जाएगी, गणित ओलंपियाड से अमेरिका तक पहुंची आयशा