भारती ने 1,00,000 और सोनिका ने जीता 50,000 का इनाम, CM ने नारनौल मैराथन विजेताओं को बांटे पुरस्कार
सीएम ने नारनौल मैराथन के विजेताओं को सम्मानित किया और 'नशा मुक्त हरियाणा' का संदेश दिया। उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रहने तथा विकसित भारत के निर्माण ...और पढ़ें

विजेता धावकों को सम्मानित करते मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी। डीपीआरओ।
HighLights
सीएम ने नारनौल मैराथन के विजेताओं को सम्मानित किया।
'नशा मुक्त हरियाणा' अभियान को बढ़ावा देने का आह्वान।
नशा तस्करों के विरुद्ध विशेष टास्क फोर्स कार्रवाई कर रही।
जागरण संवाददाता, नारनौल। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 10 किलोमीटर मैराथन में महिला वर्ग में प्रथम स्थान पर रही भारती को एक लाख, द्वितीय स्थान पर रही सोनिका को 50 हजार व तीसरे स्थान पर रही नीता रानी को 25 हजार रुपये की पुरस्कार राशि देकर सम्मानित किया। इसी प्रकार 10 किलोमीटर पुरुष वर्ग में प्रथम स्थान पर रहे मोहित, द्वितीय स्थान पर रहे गौरव व तीसरे स्थान पर रहे शुभम को पुरस्कार राशि देकर सम्मानित किया।
मुख्यमंत्री ने पांच किलोमीटर मैराथन पुरुष वर्ग में प्रथम रहे केशव, द्वितीय रहे अमित व तीसरे स्थान पर रहे साहिल को मोमेंटो देकर सम्मानित किया। इसी प्रकार पांच किलोमीटर मैराथन महिला वर्ग में प्रथम कोमल, द्वितीय आरती व तृतीय स्थान पर रही जागृति को भी मोमेंटो देकर सम्मानित किया।
इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव, सांसद धर्मबीर सिंह, नारनौल विधायक ओमप्रकाश यादव, महेंद्रगढ विधायक कंवर सिंह यादव, जिला अध्यक्ष यतेन्द्र राव, पंकज नैन आईपीएस, उपायुक्त अनुपमा अंजली, पूर्व डिप्टी स्पीकर संतोष यादव, पूर्व विधायक डा. अभय सिंह यादव, पूर्व विधायक सीताराम यादव, क्रिकेट खिलाड़ी जोगेन्द्र शर्मा, पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार, पूर्व जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा सहित अनेक गणमान्य नागरिक व अधिकारी उपस्थित रहे।
नशा तस्करों के विरुद्ध विशेष टास्क फोर्स, एंटी नारकोटिक्स सेल व हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो कर रहे कार्रवाई-सीएम
मुख्यमंत्री ने कहा कि हाल ही में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देशभर के एक करोड़ से अधिक युवाओं को संबोधित करते हुए नशा मुक्त युवा विकसित भारत संकल्प अभियान का शुभारंभ किया है।
खबरें और भी
उन्होंने कहा कि आज का युवा भारत की अमृत पीढ़ी है, जिस पर 2047 तक देश को विकसित बनाने का दायित्व है और इसके लिए नशे से पूर्णत: दूर रहना अनिवार्य है। प्रधानमंत्री ने बहुत सही कहा है कि नशा कुछ पल का हाई जरूर देता है, पर पूरे जीवन को लो कर देता है। इसी सोच को आगे बढ़ाते हुए हमने ''हरियाणा उदय'' के माध्यम से नशा मुक्त हरियाणा के संदेश को जन-जन तक पहुंचाया है। मैराथन, साइक्लोथॉन, राहगीरी और अनेक जन-जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से लाखों युवाओं और नागरिकों को इस जनआंदोलन से जोड़ा गया है।
अब तक 2,483 कार्यक्रमों का आयोजन किया जा चुका है, जिनमें 17 लाख से अधिक लोगों ने सक्रिय भागीदारी की है। प्रदेश में 160 नशा मुक्ति केंद्र स्थापित किए गए हैं। सरकारी मेडिकल कालेजों और सिविल अस्पतालों में भी उपचार की व्यवस्था की गई है। अब तक 7,523 लोगों की पहचान कर उनका इलाज कराया जा चुका है, ताकि वे सम्मान के साथ सामान्य जीवन में लौट सकें। नशा तस्करों के विरुद्ध विशेष टास्क फोर्स, एंटी नारकोटिक्स सेल और हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के माध्यम से लगातार कार्रवाई की जा रही है।