Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कुरुक्षेत्र में युवती ने नहर में लगाई छलांग, राहगीरों ने बचाया

    Updated: Mon, 29 Jun 2026 09:40 PM (IST)

    कुरुक्षेत्र के ज्योतिसर में एक युवती ने भाखड़ा-नरवाना नहर में छलांग लगा दी, जिसे राहगीरों और पुलिस ने मिलकर बचाया। शुरुआती जांच में पारिवारिक परेशानी ...और पढ़ें

    युवती ने लगाई नहर में छलांग, राहगीरों ने बचाया।

    युवती ने लगाई नहर में छलांग, राहगीरों ने बचाया।

    HighLights

    1. युवती ने कुरुक्षेत्र की भाखड़ा-नरवाना नहर में छलांग लगाई।

    2. राहगीरों और पुलिस ने मिलकर युवती को नहर से निकाला।

    3. पारिवारिक परेशानी के कारण युवती ने यह कदम उठाया।

    जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र-पिहोवा मार्ग पर गांव ज्योतिसर में भाखड़ा-नरवाना ब्रांच नहर के पुल के पास से एक युवती ने नहर में छलांग लगा दी। सड़क निकलते राहगीरों ने युवती को नहर में छलांग लगाते देख तुरंत पानी में उतरकर उसे बाहर निकाला।

    इसके बाद घटना की सूचना ज्योतिसर पुलिस चौकी को दी गई। पुलिस ने युवती को अस्पताल में भर्ती करवाया है। जानकारी के अनुसार पुलिस टीम ज्योतिसर के पास एसवाईएल नहर में बहे युवक रोहित की तलाश में गश्त और सर्च ऑपरेशन चला रही थी।

    इसी दौरान ज्योतिसर हेड के पास एक युवती अचानक नहर में कूद गई। नहर में युवती के छलांग लगाते ही मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी तुरंत हरकत में आए। इसी दौरान सड़क से मोटरसाइकिल पर जा रहे गांव भौर सैदां के राहुल और आशु ने नहर ने युवती को बचाने के लिए नहर में छलांग लगा दी।

    उन्होंने नहर में डूब रही युवती को बाहर निकाला। हालांकि नहर के ठंडे पानी की वजह से युवती बेहोश हो गई थी। पुलिस ने युवती को तुरंत एंबुलेंस की मदद से लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल भेजा।

    युवती के स्वजनों को दी सूचना

    ज्योतिसर पुलिस चौकी प्रभारी नरेश कुमार ने बताया कि युवती कुरुक्षेत्र शहर की रहने वाली है। उसके स्वजनों को बुलाकर युवती को उनके हवाले कर दिया है। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि युवती ने किसी पारिवारिक परेशानी के चलते यह कदम उठाया।

    खबरें और भी