Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    अंतिम संस्कार की तैयारी के दौरान चल रही थी सांसें, कुरुक्षेत्र में विवाहिता की मौत पर हंगामा

    Updated: Sun, 09 Aug 2026 07:00 AM (IST)

    कुरुक्षेत्र में बीमार विवाहिता नीलम की मौत हो गई, जिसकी अंतिम संस्कार की तैयारी के दौरान परिवार ने उसे सांस लेते हुए पाया। उसे अस्पताल ले जाया गया, जह ...और पढ़ें

    कुरुक्षेत्र में विवाहिता की मौत, अंतिम संस्कार से पहले सांसें चल रही थीं।

    कुरुक्षेत्र में विवाहिता की मौत, अंतिम संस्कार से पहले सांसें चल रही थीं।

    HighLights

    1. कुरुक्षेत्र में बीमार विवाहिता नीलम की मौत का मामला।

    2. अंतिम संस्कार की तैयारी के दौरान परिवार ने सांस लेते पाया।

    3. अस्पताल ले जाने पर इलाज के दौरान हुई मृत्यु।

    जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र। सेक्टर-5 निवासी विवाहिता नीलम की मौत का मामला सामने आया है। वह पिछले करीब एक माह से बीमार थी और आदेश मेडिकल अस्पताल में उसका इलाज चल रहा था। शुक्रवार को हालत बिगड़ने पर चिकित्सकों ने उसे रेफर कर दिया।

    स्वजन का आरोप है कि उसके पति ने उसे दूसरे अस्पताल ले जाने के बजाय घर पर अंतिम संस्कार की तैयारी शुरू कर दी। जब परिवार के लोग मौके पर पहुंचे तो नीलम की सांसें चल रही थीं। इसके बाद उसे एलएनजेपी अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने चिकित्सकों के पैनल से शव का पोस्टमार्टम करवाकर इत्तेफाकिया रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    पिहोवा रोड निवासी नीलम के चचेरे भाई सुनील ने बताया कि नीलम का पहले आपरेशन हो चुका था और चंडीगढ़ सेक्टर-32 से भी उसका इलाज चला था। करीब एक माह से पेट में इंफेक्शन के कारण आदेश मेडिकल अस्पताल में उपचार चल रहा था।

    शुक्रवार को तबीयत बिगड़ने पर चिकित्सकों ने उसे रेफर कर दिया था। सुनील के अनुसार, करीब 11 बजे नीलम के पति ने फोन कर उसकी मौत की सूचना दी। परिवार के लोग उसके घर पहुंचे तो अंतिम संस्कार की तैयारी चल रही थी।

    खबरें और भी

    सुनील ने बताया कि एंबुलेंस में नीलम को देखने पर उन्हें उसकी सांसें चलती दिखाई दीं। वे उसे तुरंत एलएनजेपी अस्पताल लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने भी उसकी सांसें चलने की पुष्टि की और इलाज शुरू किया, लेकिन 20 से 30 मिनट बाद उसकी मौत हो गई। सुनील का आरोप है कि यदि नीलम को समय रहते दूसरे अस्पताल ले जाया जाता तो उसकी जान बच सकती थी।

    एलएनजेपी अस्पताल के चिकित्सक मुनीष कुमार ने बताया कि नीलम को जब स्वजन अस्पताल लेकर आए, उस समय उसकी सांसें चल रही थीं। करीब आधे घंटे के उपचार के बाद उसकी मौत हो गई। वहीं, थाना सदर थानेसर के एसएचओ रणधीर सिंह ने बताया कि शव का चिकित्सकों के पैनल से पोस्टमार्टम करवाया गया है। परिवार के बयान के आधार पर इत्तेफाकिया रिपोर्ट दर्ज की गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।