Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कुरुक्षेत्र में पानी मांगने के बहाने घर के बाहर बैठी वृद्ध महिला से दिनदहाड़े बाली झपटी, कान फटा; 8 टांके लगे

    Updated: Sun, 09 Aug 2026 06:55 PM (IST)

    कुरुक्षेत्र के रतनगढ़ गांव में दिनदहाड़े एक वृद्ध महिला से सोने की बाली झपटी गई, जिससे उसका कान बुरी तरह फट गया और उसे आठ टांके लगे। ...और पढ़ें

    पानी मांगने के बहाने घर के बाहर बैठी वृद्धा की सोने की बाली झपटी, कान फटा।

    पानी मांगने के बहाने घर के बाहर बैठी वृद्धा की सोने की बाली झपटी, कान फटा।

    HighLights

    1. रतनगढ़ गांव में वृद्ध महिला से सोने की बाली झपटी

    2. आरोपी ने पानी मांगने के बहाने वारदात को अंजाम दिया

    3. महिला के कान पर आठ टांके लगे, पुलिस जांच में जुटी

    जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र। शाहाबाद क्षेत्र के गांव रतनगढ़ में दिनदहाड़े एक वृद्ध महिला से सोने की बाली झपटने का मामला सामने आया है। मोटरसाइकिल पर सवार एक अज्ञात युवक पानी मांगने के बहाने महिला के पास पहुंचा और मौका मिलते ही उसके कान से सोने की बाली झपट ली।

    बाली इतनी बेरहमी से खींची गई कि महिला का कान बुरी तरह फट गया और वह लहूलुहान हो गई। वारदात के बाद आरोपित महिला को धक्का देकर मोटरसाइकिल से फरार हो गया। घायल महिला के कान पर निजी अस्पताल में आठ टांके लगाए गए हैं।

    अपने घर के सामने गली में बैठी थी महिला

    घायल जोगिंद्रो देवी ने बताया कि वह गांव रतनगढ़ स्थित अपने घर के बाहर बैठी हुई थी। इसी दौरान एक युवक मोटरसाइकिल पर वहां पहुंचा और उसके पास खड़ा हो गया। महिला ने युवक से वहां खड़े होने का कारण पूछा तो उसने बताया कि वह पीपली से आया है और उसका कोई परिचित यहां आने वाला है।

    बातचीत के दौरान युवक ने महिला से एक गिलास पानी मांगा। महिला के अनुसार, जैसे ही उसने पानी देने के लिए घर के अंदर आवाज लगाई, युवक ने पीछे से उसके कान की सोने की बाली झपट ली। बाली खींचने के दौरान महिला का कान बुरी तरह फट गया। इसके बाद आरोपित ने महिला को धक्का दिया और मोटरसाइकिल लेकर मौके से फरार हो गया।

    खबरें और भी

    महिला ने मचाया शोर

    अचानक हुए हमले से घबराई महिला ने किसी तरह खुद को संभाला और शोर मचाया। आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने आरोपित का पीछा करने का प्रयास भी किया, लेकिन वह मोटरसाइकिल लेकर राष्ट्रीय राजमार्ग की ओर निकल गया और देखते ही देखते फरार हो गया। घटना में घायल महिला को स्वजनों ने निजी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसके कान पर आठ टांके लगाए। महिला के स्वजन ने मामले की शिकायत पुलिस को दे दी है।

    सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

    थाना प्रभारी जगदीश कुमार ने बताया कि वृद्ध महिला के कान से बाली झपटने वाले आरोपित को पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस द्वारा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया जा सके।