राजनीति के साथ अब पढ़ाई भी करेंगे दिग्विजय चौटाला, इस कोर्स में लिया दाखिला
जननायक जनता पार्टी की युवा इकाई के प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय चौटाला ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के लोक प्रशासन विभाग में स्नातकोत्तर प्रथम वर्ष में दाख ...और पढ़ें
-1786181932725_m.webp)
दिग्विजय चौटाला ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में लिया दाखिला।
HighLights
दिग्विजय चौटाला ने कुवि में स्नातकोत्तर प्रथम वर्ष में दाखिला लिया
लोक प्रशासन विभाग में ऑनलाइन दाखिला प्रक्रिया पूरी हुई
पिता अजय चौटाला ने भी इसी विभाग से पीएचडी की थी
जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र। जननायक जनता पार्टी की युवा इकाई के प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय चौटाला ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में दाखिला लिया है। उन्होंने कुवि के लोक प्रशासन विभाग में स्नातकोत्तर प्रथम वर्ष में दाखिला कराया।
दाखिला की प्रक्रिया करीब 10 दिन पहले ऑनलाइन पूरी की है। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के इसी विभाग से उनके पिता अजय चौटाला ने भी पीएचडी की उपाधि हासिल की है।
उन्होंने वर्ष 2010 में पीएचडी की उपाधि हासिल की थी। इससे पहले भी डॉ. अजय चौटाला 1981 में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ही अपनी स्नातक की पढ़ाई पूरी कर चुके हैं।
कुवि ने ही दर्ज करवाई थी एफआईआर
वहीं, पिछले दिनों इनसो की ओर से आयोजित कार्यक्रम में डॉ. राधाकृष्ण सदन की कुर्सियां टूटने पर कुवि प्रशासन की ओर से दिग्विजय चौटाला और कई अन्य पदाधिकारियों के विरुद्ध शिकायत दर्ज करवाई गई थी।
इसके बाद इनसो की ओर से कुलपति कार्यालय पर प्रदर्शन करने के बाद मामला गर्मा गया था। कुलसचिव प्रो. वीरेंद्र पाल ने बताया कि दिग्विजय चौटाला ने लोक प्रशासन विभाग में प्रथम वर्ष में दाखिला लिया है।