विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सिंगर दिलजीत दोसांझ के मैनेजर के घर फायरिंग, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली घटना की जिम्मेदारी

Published: Tue, 12 May 2026 11:29 PM (GMT+05:30)Updated: Tue, 12 May 2026 11:30 PM (GMT+05:30)

हरियाणा के गोंदर गांव में पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ के मैनेजर गुरप्रताप कांग के घर पर फायरिंग हुई है, जिसकी ...और पढ़ें

सिंगर दिलजीत दोसांझ के मैनेजर के घर फायरिंग।

सिंगर दिलजीत दोसांझ के मैनेजर के घर फायरिंग।

HighLights

  1. दिलजीत दोसांझ के मैनेजर गुरप्रताप कांग के घर फायरिंग हुई।

  2. लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने घटना की जिम्मेदारी ली है।

  3. गैंग ने गुरप्रताप पर लड़कियों के शोषण का आरोप लगाया।

जागरण संवाददाता, करनाल। हरियाणा के गोंदर गांव में पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ के मैनेजर गुरप्रताप कांग के घर पर फायरिंग की घटना हुई है। लारेंस बिश्नोई गैंग ने इस फायरिंग की जिम्मेदारी ली है। गैंग के सदस्य टायसन बिश्नोई और आरजू बिश्नोई ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दावा किया कि उन्होंने ऑस्ट्रिया मेड बर्स्ट चलवाए।

पोस्ट में गैंग ने आरोप लगाया कि गुरप्रताप कांग दिलजीत के शो के दौरान लड़कियों का शोषण करते हैं। ऑस्ट्रेलिया टूर के दौरान उन्होंने पंजाब की एक लड़की को दिलजीत के नाम पर झांसे में फंसाकर गर्भवती किया और फिर ब्लॉक कर दिया। गैंग का दावा है कि अन्य लड़कियों की भी शिकायतें मिली हैं। उन्होंने दिलजीत और उनकी टीम (सोनाली और गुरप्रताप) को कई बार मैसेज देकर आरोपी को टीम से हटाने को कहा था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

गैंग ने कहा- अब नरमी नहीं बरती जाएगी

गैंग ने इसे तीसरी चेतावनी बताते हुए कहा कि अब नरमी नहीं बरती जाएगी। पोस्ट में लिखा है कि अगर आरोपियों को दूर नहीं किया गया तो नाम एक्सपोज किया जाएगा और नुकसान पहुंचाया जाएगा। गैंग ने दिलजीत को देश का ग्लोबल प्रतिनिधि बताते हुए सुधार की अपील की है।

यह भी पढ़ें- '50 लाख दो, नहीं तो पूरा परिवार उड़ा दूंगा...', हरियाणा के पूर्व डिप्टी स्पीकर के बेटे को धमकी, मचा हड़कंप