हरियाणा: करनाल में भीषण सड़क हादसा, प्योंत टोल प्लाजा के पास कंटेनर ने बोलेरो को मारी टक्कर; एक की मौत दो घायल
हरियाणा के करनाल में प्योंत टोल प्लाजा के पास एक भीषण सड़क हादसे में कंटेनर और बोलेरो की टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो अन ...और पढ़ें

HighLights
करनाल में प्योंत टोल प्लाजा के पास भीषण सड़क हादसा।
तेज रफ्तार कंटेनर ने बोलेरो गाड़ी को सीधी टक्कर मारी।
हादसे में एक व्यक्ति की मौत, दो गंभीर रूप से घायल।
जागरण संवाददाता, करनाल। हरियाणा के करनाल में प्योंत टोल प्लाजा के समीप एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां एक तेज रफ्तार कंटेनर ने बोलेरो गाड़ी को सीधी टक्कर मार दी। इस जबरदस्त भिड़ंत में बोलेरो सवार तीन लोगों में से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी जोरदार थी कि बोलेरो गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। हादसे के तुरंत बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई, जिसके बाद स्थानीय लोगों और राहगीरों ने बचाव कार्य शुरू किया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई।
घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है। पुलिस प्रशासन द्वारा मृतकों और घायलों की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं ताकि उनके परिजनों को सूचित किया जा सके।
पुलिस ने लिया एक्शन
पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। कंटेनर चालक के खिलाफ मामला दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है। हादसे के कारणों का सटीक पता लगाने के लिए टोल प्लाजा के आसपास लगे CCTV कैमरों की भी मदद ली जा सकती है।