करनाल में मुठभेड़, बदमाश के पैर में पुलिस ने मारी गोली; अस्पताल में भर्ती
करनाल के असंध में पुलिस और एक बदमाश के बीच मुठभेड़ हुई। बदमाश ने पुलिस पर तीन राउंड फायर किए, ...और पढ़ें

असंध पुलिस की बदमाश से हुई मुठभेड़।
HighLights
करनाल के असंध में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़
बदमाश ने पुलिस पर तीन राउंड फायर किए
पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में गोली लगी
जागरण संवाददाता, करनाल। हरियाणा के करनाल जिले के असंध के गांव उपलाना के समीप नहर की पटरी पर पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई।
बदमाश की तरफ से तीन राउंड फायर पुलिस पर किए गए। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई और बदमाश की टांग पर एक गोली लगी है। जिसे अस्पताल में दाखिल कराया गया है। बदमाश हिसार का बताया जा रहा है।
