विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ram Mandir: करनाल पहुंचे CM मनोहर लाल, लगाए जय श्री राम के नारे, कहा-'सौगंध हमारी पूरी हुई मंदिर'...

By Pawan sharma Edited By: Monu Kumar Jha
Updated: Mon, 22 Jan 2024 01:23 PM (IST)

Karnal News सोमवार को मुख्यमंत्री मनोहर लाल करनाल के सेक्टर-सात स्थित कर्णेश्वर मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने अयोध्या में हो रही श्रीराम मंदिर प्राण प्र ...और पढ़ें

Haryana: करनाल के कर्णेश्वर मंदिर कार्यक्रम स्थल पहुंचे मुख्यमंत्री मनोहर लाल। जागरण
Haryana: करनाल के कर्णेश्वर मंदिर कार्यक्रम स्थल पहुंचे मुख्यमंत्री मनोहर लाल। जागरण

पवन शर्मा, करनाल। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने करनाल के कर्णेश्वरम् महादेव मंदिर में आयोजित समारोह में अयोध्या स्थित श्रीराम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह का सजीव प्रसारण देखा।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि श्रीराम मंदिर की परिकल्पना साकार हो गई है। सभी को इसकी शुभकामनाएं। आल्हादित स्वर में उन्होंने कहा कि सौगंध हमारी पूरी हुई, मंदिर वहीं बनाया है...।

सीएम ने कहा कि आक्रमणकारियों ने राम जन्मभूमि मंदिर पर आक्रमण करके मंदिर ध्वस्त किया था। इसके उपरांत अयोध्या में राम मंदिर को लेकर सैकड़ों वर्षों तक संघर्ष हुआ।

इसी संघर्ष के परिणामस्वरूप आज अयोध्या में राम जन्मभूमि पर भव्य श्रीराम मंदिर का निर्माण हुआ। वहां आज भगवान श्री रामलला विराजमान हुए हैं। इसके लिए सभी को शुभकामनाएं हैं।

यह भी पढ़ें: Haryana News: अच्छे रोजगार के लिए युवाओं में बढ़ी इजरायल जाने की चाह, कौशल रोजगार निगम से करवाया पंजीकरण

विरोधी बोलते थे कि मंदिर वहीं बनाएंगे लेकिन तारीख नहीं बताएंगे। आज हमने मंच से सुना कि श्रीराम के वंशज हैं हम, मंदिर वहीं बनाया है। यह दिन नए सवेरा समान है। अयोध्या में बड़े भक्तिभाव और हर्षोल्लास से नवनिर्मित भवन में प्राण प्रतिष्ठा हो चुकी है। रामलला विराजमान हैं।

करनाल में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री मनोहर लाल एवं अन्य अतिथि। जागरण

देश में करोड़ों लोग राममय वातावरण में हैं। इससे पूर्व सीएम मनोहर लाल ने मंदिर में पूजा अर्चना की। साथ ही मंदिर में शिव स्वरूप की स्थापना के रजत जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में पूर्ण विधिविधान से रजत कलश स्थापित किया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के संबोधन के दौरान एक छोटा बच्चा भी मंच पर चढ़ गया और वहीं खड़ा रहा।

इससे आल्हादित सीएम ने बच्चे से हाथ मिलाया और उसे गोदी में लिया। इस दौरान पूरा पंडाल जय श्रीराम के नारों से गूंज उठा। सांसद संजय भाटिया भी आयोजन में उत्साहित मुद्रा में रामभक्ति के रंग में रंगे नजर आए। समारोह में सुंदरकांड पाठ और विशाल प्रसादी का आयोजन भी किया गया।

यह भी पढ़ें: Yamunanagar: शोभायात्रा का मुस्लिम लोगों ने किया स्वागत, लगाए जय श्री राम और भारत माता की जय के नारे