विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Karnal Crime: पत्नी से करता था बात सिर्फ इसलिए कर दी बैंक कर्मचारी की हत्या

By Jagran News Edited By: Monu Kumar Jha
Updated: Wed, 10 Jan 2024 02:19 PM (IST)

Karnal Crime News शहर की बालाजी कालोनी निवासी बैंककर्मी अशोक बिंदल की हत्या प्रेम-प्रसंग के चलते की गई थी। वह जींद जिले के पिंडारा निवासी महिला के संप ...और पढ़ें

Haryana News: पत्नी से बात बंद नहीं करने पर की बैंक कर्मचारी की हत्या। फाइल फोटो
Haryana News: पत्नी से बात बंद नहीं करने पर की बैंक कर्मचारी की हत्या। फाइल फोटो

HighLights

  1. महिला के पति ने रिश्तेदार और दोस्त के साथ मिलकर की हत्या
  2. 22 दिसंबर को बैंककर्मी का मिला शव
  3. पुलिस ने केस को लेकर कही बड़ी बात

संवाद सूत्र, करनाल। शहर की बालाजी कालोनी निवासी बैंककर्मी अशोक बिंदल की हत्या प्रेम-प्रसंग के चलते की गई थी। वह जींद जिले के पिंडारा निवासी महिला के संपर्क में था। महिला का अपने पति से तलाक का केस चल रहा है।

महिला के पति ने रिश्तेदार और दोस्त के साथ मिलकर की हत्या

महिला के पति ने कई बार अशोक को उसकी पत्नी से बात न करने की हिदायत दी, लेकिन वह नहीं माना। जिसके बाद महिला के पति ने अपने मौसी के लड़के व दोस्त के साथ मिलकर अशोक की हत्या कर दी। पुलिस ने मुख्य आरोपित के दोस्त और मौसी के लड़के को गिरफ्तार करके चार दिन के रिमांड पर लिया है।

22 दिसंबर को बैंककर्मी का मिला शव

22 दिसंबर को बालाजी कालोनी निवासी बैंककर्मी अशोक बिंदल का शव जलमाना क्षेत्र के खेत से मिला था। स्वजन की शिकायत पर असंध थाना पुलिस ने हत्या का केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू की। स्वजन ने अशोक का एक महिला से संबंध बताए थे।

यह भी पढ़ें: Haryana News: आश्रम से चोरी हुई गाय को ढूंढने में लगा पूरा थाना, मिलने पर गांव में भंडारा; SP भी ऑपरेशन में थे शामिल

पुलिस ने केस को लेकर कही ये बात

पुलिस ने इस एंगल पर जांच की तो मामले की परतें खुलती चली गई। पुलिस ने बताया कि जींद जिले के गांव पिंडारा निवासी बलराज का उसकी पत्नी से तलाश का केस चल रहा है। 21 दिसंबर को जींद कोर्ट में पेशी थी।

यह भी पढ़ें: Panipat Accident: दुकान से सामान खरीद लौट रही महिला को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचला, मां के साथ दो माह मासूम की भी मौत