करनाल निवासी CRPF के सब इंस्पेक्टर की जन्मदिन के दिन मौत, दिल्ली के डिप्टी CM के आवास पर दे रहे थे ड्यूटी
सीआरपीएफ के सब इंस्पेक्टर कृष्ण कुमार (56) का दिल्ली में डिप्टी सीएम के आवास पर ड्यूटी के दौरान हार्ट अटैक से निधन हो गया। उनका जन्मदिन भी उसी दिन था। ...और पढ़ें
-1786274973864_m.webp)
CRPF के सब इंस्पेक्टर की जन्मदिन के दिन मौत। फाइल फोटो
HighLights
सीआरपीएफ सब इंस्पेक्टर कृष्ण कुमार का निधन।
दिल्ली में ड्यूटी के दौरान हार्ट अटैक से मौत।
जन्मदिन के दिन हुआ दुखद निधन, राजकीय सम्मान।
जागरण संवाददाता, करनाल। हरियाणा के करनाल जिले के जुंडला निवासी सीआरपीएफ में तैनात सब इंस्पेक्टर कृष्ण कुमार (56) का हार्ट अटैक से निधन हो गया। वह दिल्ली के डिप्टी सीएम प्रवेश शर्मा के आवास पर ड्यूटी दे रहे थे। इसी दौरान उनकी तबीयत बिगड़ गई।
रविवार को उनका पार्थिव शरीर जुंडला गांव लाया गया, जहां राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। जिस दिन कृष्ण कुमार का निधन हुआ, उसी दिन उनका जन्मदिन भी था।