Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कैथल में पुलिस टीम पर फायरिंग करने वाला आरोपी गिरफ्तार, सीआईए से हुई थी मुठभेड़

    Updated: Sun, 09 Aug 2026 11:02 PM (GMT+05:30)

    कलायत पुलिस ने पुलिस टीम पर फायरिंग करने वाले कुख्यात आरोपित राहुल उर्फ बच्ची को गिरफ्तार किया है। आरोपित पर 15 मामले दर्ज हैं और मुठभेड़ के दौरान उसक ...और पढ़ें

    पुलिस टीम पर फायरिंग करने वाला आरोपी गिरफ्तार। फोटो जागरण

    पुलिस टीम पर फायरिंग करने वाला आरोपी गिरफ्तार। फोटो जागरण

    HighLights

    1. कलायत पुलिस ने फायरिंग करने वाले राहुल उर्फ बच्ची को पकड़ा।

    2. आरोपित पर 15 मामले दर्ज, मुठभेड़ में लगी गोली।

    3. अवैध पिस्टल बरामद, न्यायिक हिरासत में भेजा गया।

    जागरण संवाददाता, कैथल। पुलिस टीम पर फायरिंग करने के मामले में कलायत थाना पुलिस के एएसआइ राजीव कुमार की टीम ने राजनगर टोहाना निवासी राहुल उर्फ बच्ची को गिरफ्तार कर लिया। आरोपित पर 15 मामले दर्ज हैं। आरोपित को न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

    पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि छह अगस्त की रात सीआइए कलायत प्रभारी एएसआइ मनीष कुमार की टीम को रात की गश्त के दौरान सूचना मिली टोहाना निवासी एक आरोपित अवैध पिस्टल के साथ बात्ता चौशाला रोड पर मौजूद है। रात करीब एक बजे पुलिस टीम चौशाला रोड पर पहुंची तो एक युवक ने पुलिस पार्टी को देखकर भागने का प्रयास किया।

    अपने अवैध पिस्टल से पुलिस की तरफ फायर कर दिया। टीम ने उसे आत्मसमर्पण करने के लिए वार्निंग देते हुए हवाई फायर किए। आरोपित ने दोबारा से फायरिंग कर दी। टीम ने आत्मरक्षा एवं आरोपित को काबू करने के उद्देश्य से नियंत्रित जवाबी कार्रवाई करते हुए उसकी टांगों की तरफ फायर किया।

    एक गोली आरोपित की बाईं टांग में लगी। पुलिस ने उसे काबू कर लिया। घायल आरोपित की पहचान राहुल उर्फ बच्ची के रूप में हुई। आरोपित से एक अवैध पिस्टल और एक कारतूस बरामद हुआ।

    आरोपित के विरुद्ध पुलिस टीम पर फायरिंग करने के आरोप तहत कलायत थाना में केस दर्ज किया गया। आरोपित को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल कैथल में भर्ती कराया गया। अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद आरोपित को नियमानुसार गिरफ्तार कर लिया।

    खबरें और भी