Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    जींद में चलती गाड़ी का टायर फटा, पीछे से आ रहे वाहन ने मारी टक्कर; दो की मौत और 7 घायल

    Updated: Sat, 08 Aug 2026 09:34 PM (IST)

    जम्मू-कटरा नेशनल हाईवे पर शामदो गांव के पास एक ईको गाड़ी का टायर फटने के बाद पीछे से आ रहे वाहन ने उसे टक्कर मार दी। इस हादसे में सात लोग घायल हुए। ...और पढ़ें

    जींद में सड़क हादसा, टायर फटने के बाद टक्कर से दो की मौत और 7 घायल

    जींद में सड़क हादसा, टायर फटने के बाद टक्कर से दो की मौत और 7 घायल

    HighLights

    1. ईको गाड़ी का टायर फटा, फिर अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी

    2. हादसे में सात लोग घायल हुए, दो की मौत हो गई

    3. मृतकों में 16 वर्षीय वंश और 42 वर्षीय विनिता कौर शामिल

    संवाद सहयोगी, अलेवा। जम्मू-कटरा नेशनल हाईवे पर शामदो गांव के पास दिल्ली से पंजाब की तरफ जा रही ईको गाड़ी का शुक्रवार शाम को टायर फट गया। इससे गाड़ी असंतुलित हो गई। इसी दौरान पीछे से आ रहे वाहन ने उसे टक्कर मार दी।

    इसमें सवार दिल्ली के बलजीत नगर निवासी पांच महिलाएं, एक किशोर और चालक समेत सात लोग घायल हो गए। सभी को अलेवा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दाखिल कराया, जहां से उन्हें पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया।

    वहां 16 वर्षीय वंश और 42 वर्षीय विनिता कौर की मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को शवों का पोस्टमार्टम करवाकर स्वजन को सौंप दिया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

    घायल चालक सरस्वती विहार नई दिल्ली निवासी नीरज ने बताया कि दिल्ली के बलजीत नगर निवासी 16 वर्षीय वंश, विनिता कौर, भजन कौर, चंदा ओबराय, अशमीत कौर, जसमीत कौर व ओमकार नगर दिल्ली निवासी जसविंद्र कौर को वह ईको गाड़ी में लेकर लुधियाना के दुख निवारण गुरुद्वारे में माथा टेकने जा रहे थे। अलेवा टोल से कुछ दूरी पर शामदो गांव के पास गाड़ी का टायर फट गया। टायर फटने से गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया और वह बेकाबू हो गई।

    इसी बीच पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद गाड़ी में सवार सभी लोग घायल हो गए। जांचकर्ता उपनिरीक्षक सुरेंद्र कुमार ने बताया कि शनिवार को पीजीआई रोहतक पहुंचकर घायल दिल्ली निवासी गाड़ी चालक के बयान दर्जकर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।