लड़कियों के छोटे कपड़े पहनने के बयान पर बवाल, सोशल मीडिया पर लोगों ने उठाए सवाल; खाप पंचायत में लिए गए थे फैसले
शिक्षक वीरेंद्र ढुल के लड़कियों के कपड़ों पर दिए बयान से इंटरनेट मीडिया पर विवाद छिड़ गया है, जिसे उन्होंने अपनी व्यक्तिगत राय बताया। नौगामा खाप पंचाय ...और पढ़ें
-1786382192619_m.webp)
लड़कियों के छोटे कपड़े पहनने के खाप के बयान पर बवाल। फाइल फोटो
HighLights
वीरेंद्र ढुल के लड़कियों के कपड़ों पर बयान से विवाद।
नौगामा खाप पंचायत ने प्रेम विवाह पर प्रतिबंध लगाया।
शादी में डीजे बजाने पर जुर्माना लगाने का फैसला।
जागरण संवाददाता, जींद। रामराय गांव में एक अगस्त को हुई नौगामा खाप पंचायत में शिक्षक वीरेंद्र ढुल के लड़कियों के कपड़ों को लेकर कही बात से इंटरनेट मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। शहर के रेलवे रोड स्थित जाट स्कूल में वीरेंद्र ढुल ने कहा था, लड़कियां छोटे कपड़े पहनकर बाइक पर दोनों तरफ टांग करके अपने पिता व भाई के पीछे बैठती हैं। पिता यह नहीं कह पाता कि बेटी, तू ऐसे कैसे बैठी है।
लड़कियों को फोन भी तो हम दिलवाते हैं। शादी में डीजे के लिए रुपये भी मां-बाप ही देते हैं। अगर बुजुर्ग लठ लेकर बैठ जाएंगे, तो शादी में डीजे बजेगा ही नहीं। इन्फ्लुएंसर अंजलि ने कहा कि ऐसे लोग हरियाणा को मिनी अफगानिस्तान बनाना चाहते हैं।
ये लोग नहीं चाहते कि लड़कियों के पास फोन हो या वे डांस करें। वीरेंद्र ढुल ने कहा, उसने पंचायत में व्यक्तिगत तौर पर अपनी राय रखी थी। उनकी बात को इंटरनेट मीडिया पर तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया। उसने तो पंचायत में आए लोगों से सवाल पूछे थे कि हम यहां इकट्ठे तो हो गए, लेकिन इन सबके लिए जिम्मेदार भी तो हम हैं।
नौगामा खाप की पंचायत में ये लिए गए थे फैसले
एक ही गांव में प्रेम शादी करने वाले जोड़ों को गांव में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। नशे की सूचना देने वाले को पांच हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा। वहीं, अश्लील गाने बजाने पर जुर्माना लगाया जाएगा। एक ही गांव के युवक-युवती अगर लव मैरिज करते हैं, तो उनकी गांव में एंट्री बैन रहेगी।
खबरें और भी
खाप के फैसलों को लागू कराने के लिए 21 सदस्यीय कमेटी बनाई गई। इसमें सभी 21 गांवों से एक-एक सदस्य शामिल होगा।