Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    जींद में इलाज के रुपये नहीं मिलने पर अस्पताल ने शव देने से किया इनकार, परिजनों ने काटा बवाल; थाने पहुंचा मामला

    Updated: Fri, 20 Mar 2026 10:47 AM (GMT+05:30)

    जींद के कुलदीप मेमोरियल अस्पताल पर इलाज का बकाया न मिलने पर एक महिला का शव न देने का आरोप लगा है। परिजनों ने बताया कि बबली (40) को ब्रेन हेमरेज के बाद ...और पढ़ें

    अस्पताल ने बकाया भुगतान न होने पर शव रोका, थाने पहुंचा मामला। फाइल फोटो

    अस्पताल ने बकाया भुगतान न होने पर शव रोका, थाने पहुंचा मामला। फाइल फोटो

    HighLights

    1. अस्पताल ने बकाया भुगतान न होने पर शव रोका

    2. परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया

    3. पुलिस मामले की जांच कर रही है, शिकायत दर्ज

    जागरण संवाददाता, जींद। रोहतक रोड बाईपास स्थित कुलदीप मेमोरियल अस्पताल पर गंभीर आरोप लगे हैं। एक परिवार का कहना है कि इलाज के रुपये नहीं मिलने पर अस्पताल प्रबंधन ने महिला का शव देने से इनकार कर दिया।

    परिजनों द्वारा बवाल करने के बाद सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची। महिला के स्वजन ने अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ पहले मुकदमा दर्ज करने के बाद शव उठाने व पोस्टमॉर्टम करवाने की बात कही।

    न्यू कृष्णा कॉलोनी निवासी बबली (40) को ब्रेन हेमरेज के चलते 26 फरवरी को रोहतक रोड बाईपास स्थित कुलदीप मेमोरियल अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, जिसकी गुरुवार को मौत गई। जब स्वजन शव लेने लगे तो अस्पताल प्रबंधन ने इलाज खर्च के दो लाख 60 हजार रुपये मांगे।

    स्वजन ने आरोप लगाया कि वे एक लाख 60 हजार रुपये पहले जमा करवा चुके हैं। वे बबली के हालातों में सुधार नहीं होने पर दूसरे अस्पताल ले जाना चाहते थे, लेकिन अस्पताल प्रबंधन ने बबली को वेंटिलेटर पर बताया। इसके बाद उसे मृत बता दिया और बिना इलाज खर्च दिए शव देने से मना कर दिया। इसको लेकर बबली के स्वजन व रिश्तेदारों ने हंगामा कर दिया।

    सिविल लाइन थाना के जांच अधिकारी समरजीत ने बताया कि बबली की बेटी ने अस्पताल प्रबंधन पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए शिकायत दी है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।