Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    एयरफोर्स परीक्षा में पकड़े गए हरियाणा के 4 मुन्नाभाई! दूसरे की जगह दे रहे थे परीक्षा; जैमर ऑन होते ही चढ़ गए हत्थे

    Updated: Mon, 10 Aug 2026 10:13 PM (IST)

    चेन्नई में 2 अगस्त को हुई भारतीय वायु सेना भर्ती परीक्षा में धांधली के आरोप में जींद जिले के चार युवकों को गिरफ्तार किया गया है। ...और पढ़ें

    चेन्नई में हुई एयरफोर्स भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी के आरोप में जींद के चार युवक गिरफ्तार। फाइल फोटो

    चेन्नई में हुई एयरफोर्स भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी के आरोप में जींद के चार युवक गिरफ्तार। फाइल फोटो

    HighLights

    1. चेन्नई में वायु सेना भर्ती परीक्षा में धांधली

    2. जींद के चार युवक गिरफ्तार, दो प्रॉक्सी उम्मीदवार

    3. इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस से नकल, 50 हजार एडवांस

    जागरण संवाददाता, जींद। चेन्नई में दो अगस्त को हुई भारतीय वायु सेना की भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी के आरोप में जिले के चार युवकों को चेन्नई की स्थानीय पुलिस ने गिरफ्तार किया है। चार आरोपितों में से दो युवकों थुआ गांव के गौरव और छातर के अनिल के नाम की पुष्टि जींद पुलिस ने भी कर दी है। वहीं बाकी दो युवकों का नाम व पता पूर्ण नहीं है। इस संबंध में चेन्नई पुलिस और वायु सेना चेन्नई की ओर से जींद पुलिस को कोई आधिकारिक सूचना प्राप्त नहीं हुई है।

    चेन्नई के अवाडी में इंडियन एयर फोर्स ट्रेनिंग सेंटर में हाल टिकट की सामान्य जांच के दौरान दूसरे की जगह परीक्षा देते और नकल के लिए इलेक्ट्रानिक डिवाइस का प्रयोग करते हुए ये युवक पकड़े गए। एयरफोर्स के अधिकारियों ने देखा कि एक उम्मीदवार के एडमिट कार्ड पर लगी फोटो उस व्यक्ति से अलग थी, जो लोअर डिवीजन क्लर्क परीक्षा देने आया था।

    इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित खबर के अनुसार थुआ गांव का रहने वाला गौरव, अमन कुमार बनकर परीक्षा दे रहा था। अधिकारी उसे हिरासत में लेते हुए उन कमरों में ले गए, जहां वह और अन्य उम्मीदवार रुके थे। उन्हें तीन अन्य संदिग्धों के बैग मिले।

    जांच में एक और युवक दूसरे की जगह परीक्षा देने वाला व दो ऐसे उम्मीदवार मिले, जो इलेक्ट्रानिक डिवाइस का प्रयोग कर रहे थे। अन्य युवक की जगह परीक्षा दे रहे दूसरे युवक की पहचान अनिल के रूप में हुई, जोकि सुनील की जगह परीक्षा देने आया था। बाकी दो युवक थुआ गांव के सावन और रामना पट्टी निवासी दीपक बताए गए।

    खबरें और भी

    जोकि सिम-इनेबल्ड जीएसएम कम्युनिकेशन डिवाइस का प्रयोग करते हुए पाए। एयरफोर्स के अधिकारियों ने एक सिग्नल जैमर चालू किया, जिससे कम्युनिकेशन में रुकावट आई और पता चल गया। एयरफोर्स अधिकारियों ने आरोपितों को वहां की पुलिस को सौंप दिया था।

    पूछताछ में आरोपितों ने माना कि उन्होंने उम्मीदवारों की जगह परीक्षा देने के लिए 50 हजार रुपये की एडवांस पेमेंट ली थी। आरोपितों से एक ब्लूटूथ डुअल सिम जीएसएम बाक्स, एक ब्लूटूथ ईयरपीस, आठ सेल फोन और 10 सिम कार्ड भी जब्त किए गए।

    चार युवकों में से दो युवकों की जींद पुलिस ने की पहचान

    पुलिस प्रवक्ता राजेश कुमार ने बताया, इंटरनेट मीडिया में चेन्नई में एयरफोर्स की भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी के प्रयास में जींद के चार युवक गिरफ्तार किए जाने की खबर प्रसारित है। दो युवकों पर प्राक्सी उम्मीदवार बनकर व दो अन्य पर इलेक्ट्रानिक उपकरणों से नकल का प्रयास करने का आरोप है।

    जींद पुलिस ने छानबीन की है। एक युवक गौरव थुआ का है और दूसरा अनिल छातर गांव का है। गौरव व अनिल के खिलाफ कोई अन्य मुकदमा दर्ज नहीं पाया गया है। दो और युवकों का नाम पता पूर्ण नहीं है। इस संबंध में चेन्नई पुलिस और एयरफोर्स की ओर से जिला पुलिस को अभी तक कोई आधिकारिक सूचना प्राप्त नहीं हुई है।