विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 31, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Haryana Politics: 'न्यू कांग्रेस बनी भाजपा, उतारे उधार के प्रत्याशी...'; दुष्यंत चौटाला ने केंद्र पर बोला हमला

Updated: Sun, 31 Mar 2024 09:34 AM (IST)

Haryana Politics हरियाणा के पूर्व डिप्टी सीएम दुष्‍यंत चौटाला ने भाजपा पर निशाना साधा है। वर्ष 1977 में एक नारा था कि इंडिया इज इंदिरा इंदिरा इज इंडिय ...और पढ़ें

दुष्यंत चौटाला ने केंद्र पर बोला हमला (फाइल फोटो)
दुष्यंत चौटाला ने केंद्र पर बोला हमला (फाइल फोटो)

जागरण संवाददाता, उचाना (जींद)। Lok Sabha Election 2024: पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला (Dushyant Chautala) ने कहा कि अब भाजपा न्यू कांग्रेस बनकर रह गई है। भाजपा के दिग्गज नेता वर्षों से इस पार्टी को सींचते आए, उनकी जगह उधार के उम्मीदवार चुनावी मैदान में उतार दिए गए। भाजपा (BJP) के 400 पार नारे पर कटाक्ष करते हुए दुष्यंत चौटाला ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भाजपा से बड़े हो गए हैं।

कांग्रेस की राह पर चल रही भाजपा: चौटाला

वर्ष 1977 में एक नारा था कि इंडिया इज इंदिरा, इंदिरा इज इंडिया, उस नारे में दिखाया गया कि कांग्रेस से बड़ी इंदिरा गांधी बन गई। नतीजा ये रहा कि मोरारजी देसाई देश के प्रधानमंत्री बने। आज भी वही नारा है, भाजपा से बड़े पीएम मोदी हो गए और 400 का नारा दे दिया।

चुनाव के अभी दो महीने का समय है, जनता वोट की ताकत से जबाव देगी क्या 400 पार थे या जनता ने उनको 200 से नीचे लाने का काम करेगी। वह शुक्रवार देर सायं गांव घोघड़ियां में कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

कांग्रेस पर भी साधा निशाना

पूर्व मंत्री बीरेंद्र सिंह की ओर से जजपा को भाजपा की रिर्जव टीम प्लेयर बताए जाने पर कहा कि एक साल से गठबंधन तुड़वाने में बापू, बेटा और मां लगे रहे। जब तो मैं किसी तरह का प्लेयर नहीं था। अब वो कांग्रेस में चले गए तो कांग्रेस की भाषा बोलने लगे।

यह भी पढ़ें: Lok Sabha Election 2024: सोलह चुनाव बीते, करनाल से नहीं चुनी गईं कोई महिला सांसद; इस नेत्री को भी खानी पड़ी थी मुंह की

राजनीतिक तौर पर जितनी घबराहट बीरेंद्र सिंह के परिवार में है, वो ये साफ कर देती है कि बेटे को कांग्रेस में शामिल करवा लिया, लेकिन पति-पत्‍‌नी आज भी भाजपा में है। कोई निर्णय लेना था तो पूरे परिवार को लेना था।

नवरात्र में जजपा प्रत्याशियों की सूची होगी जारी

प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि नवरात्र में जननायक जनता पार्टी (जजपा) की पहली सूची या सभी 10 सीटों की लिस्ट जारी कर दी जाएगी। पार्टी के सभी नेता अपनी जिम्मेदारी के साथ फील्ड में उतर चुके हैं।

यह भी पढ़ें: Haryana Politics: करनाल उप चुनाव में फंसा पेंच, महाराष्ट्र की तर्ज पर रद्द होगा इलेक्शन! हाई कोर्ट में दी गई ये दलील

दुष्यंत ने कहा कि इस बार का चुनाव 70 उम्र से काफी नेताओं को रिटायर करवा देगा। युवाओं को चाहिए वह ऐसे नेताओं को रिटायर कर आगे आएं और राजनीति को संभाले। वह हिसार दौरे के दौरान पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।