Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Haryana News: 'पेंशन महासंकल्प रैली' को लेकर टीम ने सौंपी जिम्मेदारियां, कर रहे पुरानी पेंशन बहाली की मांग

    By Amit Popli Edited By: Monu Kumar Jha
    Updated: Sun, 28 Jan 2024 03:13 PM (IST)

    Jhajjar News पेंशन बहाली संघर्ष समिति की जिला झज्जर की एक महत्वपूर्ण मीटिंग डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसिएशन भवन में आयोजित की गई। प्रोफेसर पुष्पेंद्र काद ...और पढ़ें

    Jhajjar: 11 फरवरी को 'पेंशन महासंकल्प रैली' कर रहे पुरानी पेंशन बहाली की मांग। फाइल फोटो
    Jhajjar: 11 फरवरी को 'पेंशन महासंकल्प रैली' कर रहे पुरानी पेंशन बहाली की मांग। फाइल फोटो

    जागरण संवाददाता, झज्जर। पेंशन बहाली संघर्ष समिति की जिला झज्जर की एक महत्वपूर्ण मीटिंग डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसिएशन भवन में आयोजित की गई। प्रोफेसर पुष्पेंद्र कादियान की अध्यक्षता में इस मीटिंग का आयोजन हुआ। जिसमें सभी पदाधिकारियों ने आगामी 11 फरवरी को जींद में होने वाली पेंशन महासंकल्प रैली को लेकर विचार विमर्श किया गया।

    पेंशन महासंकल्प रैली को ऐतिहासिक बनाने की कोशिश

    प्रोफेसर पुष्पेंद्र कादियान एवं झज्जर जिला अध्यक्ष नव बहार यादव ने बताया कि जींद के एकलव्य स्टेडियम में होने वाली पेंशन महा संकल्प रैली ऐतिहासिक होने वाली है। रैली में हरियाणा के सभी विभागों के कर्मचारी लाखों की संख्या में हिस्सा लेंगे और सरकार से पुरानी पेंशन बहाली की मांग करेंगे।

    सभी पदाधिकारियों को सौंपी गई जिम्मेदारियां 

    जिसे सफल बनाने के लिए सभी पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गई और संपर्क अभियान तेज करने का संकल्प लिया गया। सभी पदाधिकारी अलग-अलग टीमों के माध्यम से सभी विभागों का दौरा करेंगे और कर्मचारियों से इस पेंशन रैली में भाग लेने की अपील करेंगे।

    यह भी पढ़ें: Haryana News: कर्मचारी और मजदूर संगठन इस दिन करने जा रहे हैं राष्ट्रव्यापी हड़ताल, पुरानी पेंशन योजना की बहाली सहित कई मांग

    वोट फॉर OPS मुहिम चलाकर पुरानी पेंशन बहाली के लिए करेंगे वोट 

    उपस्थित सभी पदाधिकारीयों ने दोहराया कि या तो हरियाणा की गठबंधन सरकार बाकी 5 राज्यों की तरह हरियाणा के कर्मचारियों के लिए प्रदेश में पुरानी पेंशन बहाल करें अन्यथा आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनाव में कर्मचारी और उनके परिवार वोट फॉर ओ पी एस मुहिम चलाकर पुरानी पेंशन बहाली के लिए वोट करेंगे। इस अवसर पर जिला झज्जर के पांचों खंड जिसमें बेरी, बहादुरगढ़, मातनहेल, सालावास व झज्जर के पदाधिकारी शामिल रहे।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Haryana Politics: आज जींद दौरे पर CM अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान, आप पार्टी की 'बदलाव रैली' को करेंगे संबोधित