Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हरियाणा पुलिस के टेलीकॉम विभाग में तैनात इंस्पेक्टर देवेंद्र सिंह का निधन, दिल का दौरा पड़ने से गई जान

    Updated: Sat, 08 Aug 2026 03:09 PM (IST)

    हरियाणा पुलिस के टेलीकॉम विभाग में कार्यरत 56 वर्षीय इंस्पेक्टर देवेंद्र सिंह का हृदय गति रुकने से निधन हो गया। ...और पढ़ें

    टेलीकॉम विभाग में तैनात इंस्पेक्टर देवेंद्र सिंह का निधन (फाइल फोटो)

    टेलीकॉम विभाग में तैनात इंस्पेक्टर देवेंद्र सिंह का निधन (फाइल फोटो)


    HighLights

    1. इंस्पेक्टर देवेंद्र सिंह का हृदय गति रुकने से निधन।

    2. हरियाणा पुलिस के टेलीकॉम विभाग में कार्यरत थे।

    3. झज्जर अस्पताल में इलाज के दौरान हुई आकस्मिक मृत्यु।

    जागरण संवाददाता, झज्जर। हरियाणा पुलिस के टेलीकाम विभाग में कार्यरत 56 वर्षीय इंस्पेक्टर देवेंद्र सिंह का हृदय गति रुकने से अचानक निधन हो गया। उनके निधन का समाचार मिलते ही पुलिस महकमे और स्वजनों में शोक की लहर दौड़ गई। वह वर्तमान में गुरुग्राम स्थित टेलीकाम विभाग में तैनात थे और झज्जर पुलिस लाइन में रह रहे थे।

    मिली जानकारी के अनुसार, रात के समय अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई थी। इसके बाद उन्हें तुरंत झज्जर के सामान्य अस्पताल में ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान हृदय गति रुकने से उनका निधन हो गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने आवश्यक कागजी कार्रवाई के बाद शव का पोस्टमार्टम करवाया और पार्थिव शरीर स्वजनों को सौंप दिया।

    मूल रूप से रोहतक जिले के गांव चुलयाना के निवासी देवेंद्र सिंह ने बहादुरगढ़ के सेक्टर-6 में भी अपना मकान बनाया हुआ था। वह वर्ष 1988 में हरियाणा पुलिस में भर्ती हुए थे।

    अपने लगभग 38 वर्षों के लंबे सेवाकाल के दौरान उन्होंने विभाग में विभिन्न पदों पर निष्ठापूर्वक सेवाएं दीं। वह दिसंबर 2028 में सेवामुक्त (सेवानिवृत्त) होने वाले थे। उनके साथी अधिकारियों और सहकर्मियों ने उन्हें एक मिलनसार और कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी के रूप में याद किया।

    देवेंद्र सिंह अपने पीछे तीन बच्चों का भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनके एक बेटे और एक बेटी की शादी हो चुकी है। अचानक हुई इस अनहोनी से परिवार में मातम छा गया है। अस्पताल में बड़ी संख्या में पहुंचे पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों व परिचितों ने शोक संतप्त परिवार से मिलकर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

    खबरें और भी