विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 18, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Haryana Weather: बारिश को लेकर हरियाणा में येलो अलर्ट जारी, कई जगहों पर छाए रहेंगे बादल

By Deepak SaxenaEdited By: Deepak Saxena
Updated: Mon, 18 Sep 2023 07:46 AM (IST)

मौसम विज्ञान केंद्र ने 18 से 19 सितंबर को हरियाणा में बारिश को लेकर पूरे राज्य में येलो अलर्ट (Yellow Alert) जारी कर रखा है। इसके साथ ही राज्य में अधि ...और पढ़ें

बारिश को लेकर हरियाणा में येलो अलर्ट जारी (कॉन्सेप्ट इमेज)।
बारिश को लेकर हरियाणा में येलो अलर्ट जारी (कॉन्सेप्ट इमेज)।

हिसार, जागरण संवाददाता: हरियाणा में मौसम विज्ञान केंद्र ने 18 से 19 सितंबर की अवधि के लिए वर्षा को लेकर पूरे राज्य में येलो अलर्ट जारी कर रखा है। इसके साथ ही हिसार में पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव के चलते रविवार को बारिश होती रही। पूरे राज्य में सितंबर के पहले पखवाड़े में औसत वर्षा स्तर सामान्य से कम बना रहने का अनुमान है।

बारिश के बाद तापमान में आई गिरावट

मौसम में पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव के चलते रविवार को हिसार में आठ एमएम वर्षा हुई। राजस्थान के साथ लगते बालसमंद क्षेत्र में भी सात एमएम वर्षा हुई। दिन में हुई वर्षा से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम विज्ञानियों की तरफ से अभी 18 सितंबर तक बीच-बीच में बारिश होने की संभावना जाहिर की गई।

ये भी पढ़ें: सरकार इन जिलों में मजदूरों को देगी फ्लैट, बेटियों को स्कूटी के लिए मिलेंगे इतने रुपये; CM ने की बड़ी घोषणाएं

राज्य में अच्छी बारिश होने की उम्मीद

हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि हिसार में रविवार को दिन में हुई बारिश का रिकॉर्ड आठ एमएम दर्ज किया गया है। दोपहर के पहले हल्की बूंदाबांदी शुरू हुई लेकिन बाद में बारिश अच्छी होने पर दिल्ली रोड पर कुछ जगह पानी भर गया। बारिश के कारण किसानों के चेहरे भी खिले हुए हैं।

बारिश से धान किसान परेशान

वहीं, ज्यादा बारिश होने के कारण धान किसानों की मुसीबतें बढ़ी हुई हैं। मंडी में धान ले जा रहे किसानों को बारिश का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के कारण किसानों का धान भीग जा रहा है। वहीं, इस मामले में अधिकारी मार्केटिंग मंडी बोर्ड सचिव श्रीभगवान मुदगिल ने बताया कि मंडी में अब तक पहुंची धान, शेड के नीचे रखी गई है। कुछ ढेरियां खुले में पड़ी थीं जिसे किसानों और आढ़तियों ने तिरपाल से ढक लिया। सड़कों की मरम्मत और निकासी व्यवस्था को दुरुस्त किया गया है।

ये भी पढ़ें: इस मामले में द्वारका एक्सप्रेस-वे प्रोजेक्ट बुर्ज खलीफा-एफिल टावर को भी पछाड़ देगा, लागत आएगी लगभग 9000 करोड़