Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Haryana Weather Today: मौसम ने ली करवट, बूंदों से भीगी सर्दी, हरियाणा के इन जिलों में जमकर बरसे बादल; जानें आज का मौसम

    By Jagran News Edited By: Monu Kumar Jha
    Updated: Thu, 01 Feb 2024 09:36 AM (IST)

    Haryana Weather Update बुधवार की सुबह मौसम ने अचानक करवट ली। कई जिलों में झमाझम वर्षा हुई। पंचकूला में ओलावृष्टि हुई। सर्द मौसम में गिरीं बूंदों से अच ...और पढ़ें

    Haryana Weather News: मौसम ने ली करवट, कई जिलों में जमकर हुई बारिश।
    Haryana Weather News: मौसम ने ली करवट, कई जिलों में जमकर हुई बारिश।

    HighLights

    1. कम हुआ अधिकतम तापमान, न्यूनतम में ज्यादा बदलाव नहीं।
    2. सुबह अचानक से कोहरा छाने के साथ हुई हल्की बारिश।
    3. नौ जिलों में ओरेंज तो 10 जिलों में यलो अलर्ट जारी।

    जागरण संवाददाता, हिसार। बुधवार की सुबह मौसम ने करवट ली। कई जिलों में वर्षा की बूंदें गिरीं। बूंदों ने कोहरे की चादर ओढ़ी सर्दी को भिगोया। सर्दी भीगी तो किसानों के अरमान पलकों पर उतर आए। इस दौरान  पंचकूला में ओलावृष्टि भी हुई। सर्द मौसम में गिरीं बूंदों से अच्छी फसल की आस बंधी। आशा यह भी जागी कि अगले चार दिनों तक मौसम का मिजाज कमोबेश ऐसा ही रहेगा।

    सुबह अचानक से कोहरा छाने के साथ हुई हल्की बारिश

    बता दें कि जनवरी माह में 14 दिन सूरज दिखाई नहीं दिया। पूरे माह कोहरा छाया रहा। इससे पहले 2015 में आठ दिन तक ऐसे कोहरा छाया था और ठंड रही थी। बुधवार सुबह अचानक से कोहरा छाने के साथ ही हल्की वर्षा शुरू हो गई। रुक-रुककर हुई वर्षा पूरा दिन होती रही।

    नौ जिलों में ओरेंज  तो 10 जिलों में यलो अलर्ट जारी

    हिसार के अलावा यमुनानगर, रोहतक, करनाल, पानीपत, झज्जर में वर्षा हुई। भिवानी का न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री तक पहुंच गया। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार बृहस्पतिवार को नौ जिलों में ओरेंज अलर्ट और 10 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है।

    यह भी पढ़ें: Haryana: पंचकूला से अयोध्याजी तक तीन दिन चलेगी बस सेवा, महज इतने रुपये में कर पाएंगे श्रीराम दरबार की यात्रा

    हालांकि मौसम में हुए बदलाव के चलते न्यूनतम तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं हुआ है, मगर अधिकतम तापमान कुछ कम जरूर हुआ। साथ ही इस वर्षा से पैदावार भी अच्छी होने की उम्मीद है। गेहूं के लिए अलावा अन्य फसलों के लिए यह भी वर्षा फायदेमंद रहेगी।

    खबरें और भी

    ओरेंज अलर्ट

    अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल, कैथल, सोनीपत, पानीपत, सिरसा, फतेहाबाद, जींद यलो अलर्ट पंचकूला, यमुनानगर, झज्जर, गुरुग्राम, मेवात, पलवल, रोहतक, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी। रोहतक में सोनीपत रोड पर वर्षा के दौरान छाता लेकर सड़क पार करती महिला।

    यह भी पढ़ें: Haryana: कांग्रेस नेता नीरज शर्मा की वेशभूषा विवाद में आया नया मोड़, विधायक से वापस लिया जाएगा सर्वश्रेष्ठ MLA का पुरस्कार