Haryana Weather 11th August: हरियाणा में मानसून सक्रिय, पंचकूला समेत इन 6 जिलों में होगी बारिश
प्रदेश में मानसून सक्रिय होने से सोमवार को छह जिलों में वर्षा हुई, जिससे तापमान में कमी आई और मौसम सुहावना हो गया। मंगलवार को छह जिलों में तेज वर्षा क ...और पढ़ें

हरियाणा के छह जिलों में आज बारिश का येलो अलर्ट।
HighLights
सोमवार को हरियाणा के छह जिलों में हुई वर्षा।
मंगलवार को छह जिलों में तेज वर्षा का येलो अलर्ट।
यमुनानगर में 82 एमएम वर्षा से हुआ जलभराव।
जागरण संवाददाता, हिसार। प्रदेश में मानसून के सक्रिय होने के साथ ही सोमवार को छह जिलों में वर्षा हुई। इससे तापमान में कमी होने के साथ ही मौसम सुहावना हो गया। सोमवार को हिसार के अलावा भिवानी, जींद, रोहतक, यमुनानगर और अंबाला में वर्षा का रिकॉर्ड दर्ज किया गया। वहीं मंगलवार को छह जिलों में तेज वर्षा का यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञानियों ने आने वाले दिनों में लगातार वर्षा की संभावना व्यक्त की है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में लगातार वर्षा हो सकती है। इससे तापमान में कमी होने के साथ ही मौसम सुहावना बना रहेगा। सोमवार को वर्षा होने के कारण उमस बरकरार रही। इससे दिन के समय थोड़ी गर्मी हुई लेकिन शाम को फिर हुई बूंदाबांदी से मौसम सुहावना हो गया।
मौसम विज्ञानियों के अनुसार 12 अगस्त तक मानसून की हवाओं की सक्रियता बनी रहेगी। इससे प्रदेश में आंशिक बादल छाने के साथ वर्षा होने की संभावना है। वहीं यमुनानगर में करीब 82 एमएम तक वर्षा हुई। गलियों व मुहल्लों में जलभराव हो गया। जगाधरी में सबसे ज्यादा वर्षा का रिकॉर्ड दर्ज किया गया। नगर निगम यमुनानगर में पानी भर गया।
तेज वर्षा का यलो अलर्ट
पंचकूला, यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत और जींद।