विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Haryana Weather: हरियाणा के मौसम में बदलाव, हिसार में 8 डिग्री पहुंचा तापमान; सिरसा की हवा सबसे खराब

Updated: Thu, 28 Nov 2024 07:58 AM (IST)

हरियाणा में उत्तर और उत्तर पश्चिमी हवाओं के चलने से रात के तापमान में गिरावट आई है। हिसार का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री तक पहुंच गया है। आने वाले दिनों म ...और पढ़ें

सुबह के समय हल्की स्मॉग छाने की संभावना (फाइल फोटो)
सुबह के समय हल्की स्मॉग छाने की संभावना (फाइल फोटो)

HighLights

  1. 30 नवंबर रात से कमजोर पश्चिमी विक्षोभ हो सकता है एक्टिव
  2. प्रदेश में अंबाला और पलवल की हवा सबसे ज्यादा साफ

जागरण संवाददाता, हिसार। प्रदेश में उत्तर व उत्तर पश्चिमी हवाएं चलने से रात के तापमान में गिरावट हुई है। हिसार का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री तक पहुंच गया है। वहीं आने वाले दिनों में सुबह के समय कहीं-कहीं हल्की स्मॉग छाने की संभावना जताई है। साथ ही 30 नवंबर रात से एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ भी सक्रिय हो सकता है।

दूसरी तरफ प्रदेश में अंबाला और पलवल की हवा सबसे ज्यादा साफ है, जबकि सिरसा का एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 322 तक पहुंच गया है।

प्रदेश में मौसम में परिवर्तन के साथ ही रात के तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज की गई है। पिछले दो-तीन दिन में ही रात के तापमान में तीन डिग्री तक की गिरावट हुई है। अब आने वाले दिनों में रात के तापमान में गिरावट होगी।

दो दिसंबर कर शुष्क रहेगा मौसम

हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि हरियाणा में मौसम आमतौर पर दो दिसंबर तक शुष्क रहने की संभावना है। इस दौरान उत्तरी व उत्तर पश्चिमी ठंडी हवाएं हल्की गति से चलने से 30 नवंबर तक रात्रि तापमान में हल्की गिरावट आने तथा कहीं कहीं अलसुबह हल्की धुंध-स्मॉग छाए रहने की संभावना है।

धुंध या स्मॉग की संभावना

डॉ. खीचड़ ने बताया कि 30 नवंबर रात्रि से एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से हवाओं में बदलाव होगा। जिससे उत्तर पूर्वी हवाएं हल्की गति से चलने की संभावना से राज्य में एक व दो दिसंबर को आंशिक बादलवाई तथा वातावरण में नमी की मात्रा बढ़ने से अलसुबह व रात्रि को कहीं-कहीं हल्की से मध्यम धुंध या स्मॉग की स्थिति बनने की संभावना है। इस दौरान रात्रि तापमान में हल्की बढ़ोतरी तथा दिन के तापमान में हल्की गिरावट की संभावना है।

यह है हरियाणा शहरों की स्थिति

जिला एक्यूआई
अंबाला 89
बल्लभगढ़ 225
भिवानी 175

चरखी दादरी

188

धारूहेड़ा

204

फरीदाबाद

186

फतेहाबाद

189

गुरुग्राम

217

हिसार

255

जींद

235

कैथल

153

करनाल

114

कुरुक्षेत्र

140

मानेसर

151

नारनौल

196

पलवल

66

पंचकूला

147

पानीपत

219

रोहतक

213

सिरसा

322

सोनीपत

240

यमुनानगर

167

यह भी पढ़ें- Jammu Kashmir Weather: जम्मू के मैदानी इलाकों में बढ़ने लगा ठंड का प्रकोप, दो दिसंबर से बारिश के भी आसार

प्रदेश में तापमान

जिला न्यूनतम अधिकतम
अंबाला 12.1 25.4
भिवानी 10.6 25.3

गुरुग्राम

11.6 25.5

हिसार

8 27

करनाल

9 25.2

कुरुक्षेत्र

9.3 25

नारनौल

11.5 27.5

पानीपत

9.3 25.2

रोहतक

10.2 23.8

सिरसा

11.3 29

यह भी पढ़ें- Weather: उत्तर भारत में छाएगा घना कोहरा, कश्मीर-हिमाचल में होगी बर्फबारी; IMD ने किया अलर्ट