Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हिसार में शराब ठेके को लेकर विवाद में तीन पर हमला, ठेकेदार पर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास

    Updated: Sat, 08 Aug 2026 10:52 PM (IST)

    हिसार के कंवारी व बाड्या जाटान क्षेत्र में शराब ठेके को लेकर हुए विवाद में तीन लोगों पर हमला किया गया और एक व्यक्ति पर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास हुआ। ...और पढ़ें

    हिसार में शराब ठेके के विवाद में तीन पर हमला। प्रतीकात्मक तस्वीर

    हिसार में शराब ठेके के विवाद में तीन पर हमला। प्रतीकात्मक तस्वीर

    HighLights

    1. शराब ठेके के विवाद में तीन लोगों पर हमला हुआ।

    2. एक व्यक्ति पर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया गया।

    3. पुलिस ने दो नामजद सहित अन्य पर केस दर्ज किया।

    जागरण संवाददाता, हिसार। कंवारी व बाड्या जाटान क्षेत्र में शराब ठेके को लेकर हुए विवाद में तीन लोगों के साथ मारपीट करने और एक व्यक्ति पर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया गया। पुलिस ने घायल कंवारी निवासी रविंद्र के बयान पर दो नामजद समेत अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया है। घायलों का निजी अस्पताल में उपचार कराया गया है।

    रविंद्र ने पुलिस को बताया कि चार अगस्त की शाम वह गांव के ही प्रदीप और बाड्या जाटान के प्रवीण उर्फ सोनू के साथ खेत में बैठा था। प्रदीप के पास बाड्या जाटान गांव का शराब ठेका है। इसी दौरान प्रदीप के मोबाइल पर टोनी का फोन आया।

    आरोप है कि टोनी ने प्रदीप को बाड्या जाटान में शराब ठेका नहीं चलाने देने की धमकी दी। रविंद्र के अनुसार, रात करीब आठ बजे तीनों स्याहड़वा स्थित शराब ठेके पर गए थे। वहां से भुगतान कर कार से कंवारी लौट रहे थे। करीब नौ बजे दुबेटा ठेके के पास दो गाड़ियां खड़ी दिखाई दीं।

    जब वे ठेके के सेल्समैन से मिलने के लिए उतरे तो टोनी ने बिंडे से रविंद्र के सिर पर वार कर दिया। चोट लगने से वह जमीन पर गिर गया। उस पर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया गया, किसी तरह वह बच गया। आरोपित मौके से फरार होते समय प्रदीप की ब्रेजा कार के शीशे भी तोड़ गए। पुलिस मामले में आरोपितों की भूमिका और घटना के कारणों की जांच कर रही है।

    खबरें और भी