विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हरियाणा के 4 जिलों में आज बारिश होगी, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

Published: Fri, 09 Oct 2026 07:00 AM (GMT+05:30)

प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से शुक्रवार के बाद फिर वर्षा की संभावना है। मौसम विभाग ने 12 अक्टूबर ...और पढ़ें

हरियाणा में चार जिलों में आज वर्षा की चेतावनी।

हरियाणा में चार जिलों में आज वर्षा की चेतावनी।

HighLights

  1. प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ फिर से सक्रिय हुआ

  2. 12 अक्टूबर तक वर्षा की लगातार चेतावनी जारी

  3. पंचकूला, यमुनानगर, करनाल, पानीपत में वर्षा संभव

जागरण संवाददाता, हिसार। प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुए है। इससे शुक्रवार के बाद प्रदेश में फिर से वर्षा हो सकती है। मौसम विज्ञानियों ने 12 अक्टूबर तक लगातार चेतावनी दी है।

शुक्रवार को भी पंचकूला, यमुनानगर, करनाल, पानीपत में वर्षा की चेतावनी दी गई है। मौसम विज्ञानियों ने आने वाले दिनों में तापमान में गिरावट होने की संभावना व्यक्त की है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार वीरवार को भी वर्षा की चेतावनी थी। इसके अलावा आने वाले दिनों में लगातार वर्षा की चेतावनी दी गई है।

मौसम विज्ञानियों के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ का पहाड़ों के साथ मैदान पर असर आएगा। इससे हल्की वर्षा की संभावना व्यक्त की गई है। 12 अक्टूबर के बाद मौसम खुश्क होने और हवाओं में बदलाव होने की संभावना व्यक्त की गई है।