यातायात नियमों की अनदेखी पड़ सकती है भारी, हिसार में दो दिनों में पुलिस ने 1068 वाहनों के किए चालान
पुलिस ने हिसार में सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष अभियान चलाया है। पिछले दो दिनों में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 1,0 ...और पढ़ें

हिसार में यातायात नियमों की अनदेखी पर पुलिस सख्त, दो दिन में 1068 चालान। फाइल फोटो
HighLights
हिसार पुलिस ने यातायात नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई की।
पिछले दो दिनों में 1,068 वाहनों के चालान काटे गए।
एसपी सिद्धांत जैन ने सड़क सुरक्षा को प्राथमिकता बताया।
जागरण संवाददाता, हिसार। शहर की सड़क सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए पुलिस ने यातायात नियमों की अवहेलना करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध विशेष कार्रवाई कर रही है।
जिसके तहत पिछले दो दिनों में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 1,068 वाहनों के चालान किए हैं। पुलिस अधीक्षक आईपीएस सिद्धांत जैन के निर्देशानुसार ट्रैफिक पुलिस एवं जिला पुलिस की विभिन्न टीमों ने अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई कर रही है।
अभियान के दौरान बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, निर्धारित गति सीमा से अधिक गति, गलत दिशा में वाहन चलाने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग करने, नियमों की अवहेलना सहित विभिन्न यातायात उल्लंघनों पर कार्रवाई की गई।
पुलिस अधीक्षक आईपीएस सिद्धांत जैन ने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं का प्रमुख कारण यातायात नियमों की अनदेखी और वाहन चालकों की लापरवाही है। यातायात नियम लोगों से जुर्माना वसूलने के लिए नहीं, बल्कि सड़क हादसों को रोकने और लोगों का जीवन सुरक्षित रखने के लिए बनाए गए हैं।