हिसार एनकाउंटर: अर्बन एस्टेट फायरिंग मामले में 2 आरोपी पैर में गोली लगने से घायल, 1 गिरफ्तार
हिसार पुलिस ने अर्बन एस्टेट फायरिंग मामले में कार्रवाई करते हुए दो आरोपितों को मुठभेड़ में घायल कर दिया और एक को गिरफ्तार किया। ...और पढ़ें
-1786258146241_m.webp)
अर्बन एस्टेट फायरिंग मामले में पुलिस मुठभेड़ (फोटो: जागरण)
HighLights
अर्बन एस्टेट फायरिंग मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई।
पुलिस मुठभेड़ में दो आरोपितों को लगी गोली।
पुलिस पर फायरिंग के बाद जवाबी कार्रवाई हुई।
जागरण संवाददाता, हिसार। हिसार के अर्बन एस्टेट क्षेत्र में हाल ही में हुई फायरिंग के मामले में हिसार पुलिस की सीआईए टीम ने रविवार को बड़ी कार्रवाई की। आरोपितों की तलाश के दौरान सातरोड़ साउथ बाईपास पुल के पास पुलिस टीम और आरोपितों के बीच मुठभेड़ हो गई। मामले को लेकर डीएसपी कमलजीत ने प्रैस वार्ता की। बताया कि पुलिस टीम ने आरोपितों को
रोकने का प्रयास किया तो पर आरोपितों ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर दी। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की। इसमें दो आरोपितों को गोली लगी।
घायल आरोपितों की पहचान बिहार के बराह निवासी राहुल उर्फ मुखिया और हिसार के न्यू माडल टाउन निवासी अंकित के रूप में हुई है।
दोनों को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं पुलिस ने बराह के ही शिव कुमार को भी राउंड अप किया है। पुलिस के अनुसार आरोपितों का पुराना आपराधिक रिकार्ड भी है। जिसकी गहनता से जांच की जा रही है। सीआईए की टीम आरोपितों से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।
डीएसपी क्राइम के नेतृत्व में हुई कार्रवाई
डीएसपी कमलजीत ने बताया कि उनके और सीआईए प्रभारी पीएसआई करण सिंह के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की। पुलिस टीम ने अर्बन एस्टेट फायरिंग मामले में आरोपितों की धरपकड़ के लिए कार्रवाई की थी। इसी दौरान सातरोड़ साउथ बाईपास पुल के पास आरोपितों से मुठभेड़ हुई।
खबरें और भी
मामले में पहले तीन आरोपित गिरफ्तार
अर्बन एस्टेट क्षेत्र में फायरिंग की वारदात को लेकर पुलिस ने केस दर्ज किया था। इस मामले में पुलिस पहले ही तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर चुकी है। अब मुठभेड़ के दौरान दो आरोपितों के घायल होने और एक अन्य आरोपित के राउंड अप किए जाने के बाद पुलिस की कार्रवाई आगे बढ़ी है।
कहा कि अपराध और अवैध हथियारों के खिलाफ जीरो टालरेंस की नीति के तहत प्रभावी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। आमजन की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।