हरियाणा के कई जिलों में 100 MM से अधिक वर्षा, उकलाना में बिजली गिरी; आज इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
हरियाणा में मानसून सक्रिय होने से शनिवार को झमाझम वर्षा हुई, जिसमें उकलाना में एक घर पर बिजली गिरने से दीवारों में दरार आ गईं। ...और पढ़ें
-1786212700953_m.webp)
हरियाणा में पांच जिलों में आज तेज वर्षा का यलो अलर्ट।
HighLights
शनिवार को हरियाणा में मानसून की झमाझम वर्षा हुई।
उकलाना में घर पर बिजली गिरने से दीवारें क्षतिग्रस्त हुईं।
पांच जिलों में तेज वर्षा का यलो अलर्ट जारी।
जागरण संवाददाता, हिसार। हरियाणा में मानसून के सक्रिय होने के साथ ही शनिवार को झमाझम वर्षा हुई। कई जिलों में 100 एमएम तक वर्षा का रिकार्ड दर्ज किया गया। उकलाना में वर्षा के दौरान घर पर बिजली गिरने से मकान की दीवारों में दरार आ गई।
वहीं, रविवार को प्रदेश के पांच जिलों में तेज वर्षा का यलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा प्रदेश के बाकी जिलों में भी वर्षा का अलर्ट है। मौसम विज्ञानियों ने इससे तापमान में गिरावट की संभावना व्यक्त की है। प्रदेश के 18 जिलों में वर्षा हुई।
भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार प्रदेश में तेज वर्षा हो रही है। शनिवार को सुबह से ही वर्षा शुरू हो गई थी। उस दौरान उकलाना खंड के बुड्ढाखेड़ा में मकान मालिक प्यारेलाल के घर पर आसमानी बिजली गिरने के कारण दीवार में दरार आ गई।
मौसम विज्ञानियों ने आने वाले दिनों में भी तेज और मध्यम वर्षा की संभावना व्यक्त की हुई है। प्रदेश के रोहतक में 116 एमएम, भिवानी में 115 एमएम, गुरुग्राम में 115.5 एमएम, चरखी दादरी में 95 एमएम वर्षा का रिकार्ड दर्ज किया गया है।
खबरें और भी
तेज वर्षा का यलो अलर्ट
यमुनानगर, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़ व रेवाड़ी।