Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हिसार फायरिंग मामले में पुलिस मुठभेड़, गोली लगने से दो बदमाश गिरफ्तार

    Updated: Sun, 09 Aug 2026 10:45 PM (IST)

    हिसार के अर्बन एस्टेट थाना क्षेत्र में फायरिंग मामले के आरोपियों की तलाश में पुलिस मुठभेड़ हुई, जिसमें दो आरोपियों को गोली लगने से घायल कर दिया गया और ...और पढ़ें

    हिसार फायरिंग मामले में पुलिस मुठभेड़। फाइल फोटो

    हिसार फायरिंग मामले में पुलिस मुठभेड़। फाइल फोटो

    HighLights

    1. अर्बन एस्टेट फायरिंग मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई।

    2. मुठभेड़ में दो आरोपी राहुल और अंकित गोली लगने से घायल।

    3. डीएसपी क्राइम कमलजीत के नेतृत्व में पुलिस टीम ने की कार्रवाई।

    जागरण संवाददाता, हिसार। अर्बन एस्टेट थाना क्षेत्र के माडल टाउन में हाल ही में हुई फायरिंग के मामले में पुलिस की सीआइए टीम ने शनिवार रात को बड़ी कार्रवाई की। आरोपितों की तलाश के दौरान सातरोड साउथ बाईपास पुल के पास पुलिस टीम और आरोपितों के बीच मुठभेड़ हुई।

    रविवार को आयोजित प्रेसवार्ता में डीएसपी क्राइम कमलजीत ने बताया कि पुलिस टीम ने आरोपितों को रोकने का प्रयास किया तो पर पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर दी। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की। इसमें दो आरोपितों को गोली लगी।

    घायल आरोपितों की पहचान बिहार के बराह निवासी राहुल उर्फ मुखिया और हिसार के न्यू माडल टाउन निवासी अंकित के रूप में हुई है। दोनों को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं पुलिस ने बराह के ही शिव कुमार को भी राउंड अप किया है।

    पुलिस के अनुसार आरोपितों का पुराना आपराधिक रिकार्ड भी है। दोनों पर पहले भी एक-एक केस दर्ज है। जिसकी गहनता से जांच की जा रही है। आरोपितों से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।

    डीएसपी क्राइम के नेतृत्व में हुई कार्रवाई

    डीएसपी कमलजीत ने बताया कि उनके और सीआइए प्रभारी पीएसआइ करण सिंह के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की। पुलिस टीम ने अर्बन एस्टेट फायरिंग मामले में आरोपितों की धरपकड़ के लिए कार्रवाई की थी। इसी दौरान सातरोड साउथ बाईपास पुल के पास आरोपितों से मुठभेड़ हुई।

    खबरें और भी

    पहले तीन आरोपित हो चुके गिरफ्तार

    अर्बन एस्टेट क्षेत्र में फायरिंग की वारदात को लेकर पुलिस ने केस दर्ज किया था। इस मामले में पुलिस पहले तीन आरोपित आकाश, सुमित व रजनीकांत को गिरफ्तार कर चुकी है। अब मुठभेड़ के दौरान दो आरोपितों के घायल होने और एक अन्य आरोपित के राउंड अप किए जाने के बाद पुलिस की कार्रवाई आगे बढ़ी है।

    यह है मामला

    पांच अगस्त को दयानंद कालोनी निवासी गोविंद, पत्नी निशा व 12 साल की बेटी बीरा उर्फ गुन्नू के साथ अपने भानजे को छोड़ने के लिए शिव मंदिर के पास आया था। उसका भानजा भी कावंड़ लेने जा रहा था, तभी दो बाइक पर छह नकाबपोश बदमाश आए और फायरिंग की, जिससे गोविंद, उसकी पत्नी व बेटी घायल हो गए थे। गोविंद जिंदल फैक्ट्री में काम करता है।