विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Haryana Weather: हरियाणा में आज से बदलेगा मौसम, आठ जिलों में होगी बारिश; मौसम विभाग ने जारी किया यलो अलर्ट

Published: Sun, 03 May 2026 07:00 AM (IST)

हरियाणा में नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से शनिवार रात से मौसम में बदलाव आएगा। रविवार को आठ जिलों में ...और पढ़ें

Haryana Weather: हरियाणा में आज से बदलेगा मौसम। फोटो जागरण

Haryana Weather: हरियाणा में आज से बदलेगा मौसम। फोटो जागरण

HighLights

  1. नया पश्चिमी विक्षोभ शनिवार रात से होगा सक्रिय।

  2. आठ जिलों में वर्षा और तेज हवाओं का येलो अलर्ट।

  3. पांच मई तक लगातार वर्षा, तापमान में गिरावट संभव।

जागरण संवाददाता, हिसार। मौसम में शनिवार रात से बदलाव हाे सकता है। विज्ञानियों ने नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने और प्रदेश में वर्षा का यलो अलर्ट जारी किया गया है। रविवार को प्रदेश के आठ जिलों में वर्षा होने के साथ 40 से 50 किलाेमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती है।

वहीं शनिवार को धूप खिलने और लू चलने के कारण हिसार का तापमान 41.1 डिग्री तक पहुंच गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इससे प्रदेश में पांच मई तक लगातार वर्षा हो सकती है।

चार और पांच मई काे वर्षा का आरेंज और यलो अलर्ट भी पूरे प्रदेश में जारी किया गया है। वर्षा से आने वाले दिनों में तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। वहीं शनिवार को भी दिन में तेज धूप निकली।

जिलों में हुई वर्षा से तापमान 35 डिग्री के आस पास चल रहा था जिसमें उछाल होने से वह दोबारा 40 या उससे पार पहुंच गए है। रात के तापमान में भी उछाल हुआ है। मौसम विज्ञानियों ने अब तीन दिन तक लगातार वर्षा की चेतावनी जारी की है।

यलो अलर्ट : पंचकूला, यमुनानगर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात, पलवल

  • अंबाला
  • 23.8
  • 36.5
  • भिवानी
  • 28.5
  • 41
  • गुरुग्राम
  • 30
  • 36.7
  • हिसार
  • 26.2
  • 41.1
  • करनाल
  • 21.8
  • 36.2
  • नारनौल
  • 28
  • 39
  • पानीपत
  • 21.8
  • 36
  • रोहतक
  • 20.4
  • 40.6
  • सिरसा
  • 26.4
  • 40