विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Haryana Weather: हरियाणा में आज रात से बदलेगा मौसम, पांच जिलों में ओलावृष्टि; वर्षा का ऑरेंज अलर्ट

Updated: Thu, 11 Jun 2026 07:02 AM (IST)

हरियाणा में नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से 11 जून रात से 13 जून के बीच तेज हवाओं, वर्षा और पांच जिलों में ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

Haryana Weather: हरियाणा में वर्षा का ऑरेंज अलर्ट। फाइल फोटो

Haryana Weather: हरियाणा में वर्षा का ऑरेंज अलर्ट। फाइल फोटो


HighLights

  1. नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, 11 जून से बदलेगा मौसम।

  2. पांच जिलों में ओलावृष्टि, पूरे प्रदेश में वर्षा का ऑरेंज अलर्ट।

  3. तेज हवाएं, गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम वर्षा संभव।

जागरण संवाददाता, हिसार। प्रदेश में नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इसके चलते प्रदेश में 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के साथ पांच जिलों में ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है। साथ ही पूरे प्रदेश में वर्षा का आरेंज अलर्ट जारी किया गया है। बुधवार को प्रदेश में भीषण लू चलती रही। इसके चलते रोहतक का तापमान 44.5 डिग्री तक पहुंच गया। अब आने वाले दिनों में वर्षा से तापमान फिर से कम हो सकता है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार प्रदेश के मौसम में तेजी से बदलाव हो सकता है। मंगलवार शाम को आए तूफान और वर्षा से बुधवार सुबह तक ठंडी हवाओं से कुछ राहत मिली लेकिन दिन के समय लू चलने से लोग परेशान हुए।

तूफान के कारण हिसार सहित कई जिलों में बिजली के खंभों के अलावा सोलर पैनल, टावर और टीन शेड गिर गया। हिसार में ही 1487 बिजली के खंभे और 83 ट्रांसफार्मर नीचे गिर गए। वहीं 11 जून को रात से फिर से मौसम में बदलाव होने से प्रदेश में वर्षा हो सकती है।

तेज बारिश की संभावना

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डा. मदन खीचड़ ने बताया कि हरियाणा में मौसम आमतौर पर 14 जून तक परिवर्तनशील रहने व बीच-बीच में आंशिक बादलवाई तथा हवाओं की दिशा में बदलाव की संभावना है।

इस दौरान पश्चिमी विक्षोभ 11 जून को पहाड़ों की तरफ बढ़ने तथा पंजाब के ऊपर एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बनने की संभावना है। इसके आंशिक प्रभाव से 11 जून को रात से 13 जून के बीच हरियाणा राज्य में ज्यादातर क्षेत्रों में बीच-बीच में तेज हवाएं चलने व कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ हल्की वर्षा की संभावना है।

इस दौरान कुछ एक स्थानों पर मध्यम से तेज वर्षा की भी संभावना बन रही है। इस दौरान दिन के तापमान में गिरावट परंतु रात्रि तापमान में बढ़ोतरी की संभावना है।

तापमान (डिग्री सेल्सियस में)

  • अंबाला
  • 28.8
  • 42.9
  • भिवानी
  • 22
  • 43.5
  • गुरुग्राम
  • 26.3
  • 42.5
  • हिसार
  • 25.1
  • 43.9
  • करनाल
  • 27.4
  • 41.2
  • नारनौल
  • 26
  • 42.5
  • रोहतक
  • 25.6
  • 44.5
  • सिरसा
  • 30.8
  • 43.6