विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Haryana weather Update: तीन दिन तक हुई वर्षा से मौसम ठंडा, भीषण गर्मी से मिली राहत; बारिश में मकान की छत गिरने से महिला की मौत

Updated: Sat, 22 Jun 2024 09:39 AM (IST)

Haryana weather Update हरियाणा में लगातार तीन दिनों से हुई बारिश ने लोगों को ठंडक दिलाई है। भीषण गर्मी से परेशान लोगों को राहत मिली है। सिरसा में बारि ...और पढ़ें

Haryana weather Update: हरियाणा में झमाझम बारिश, लोग परेशान
Haryana weather Update: हरियाणा में झमाझम बारिश, लोग परेशान

HighLights

  1. तापमान में 12 डिग्री से ज्यादा की गिरावट दर्ज।
  2. 26 जून तक मौसम खुश्क रहेगा।
  3. 26 जून की रात से मौसम में फिर से बदलाव होगा और प्री-मानसून की वर्षा शुरू होगी।

जागरण संवाददाता, हिसार। प्रदेश में तीन दिन तक हुई वर्षा से मौसम ठंडा हो गया है। दिन और रात के तापमान में 12 डिग्री से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई है। अब 22 जून से 26 जून तक मौसम खुश्क रहेगा। 26 जून की रात से मौसम में फिर से बदलाव होगा और प्री-मानसून की वर्षा शुरू होगी।

मौसम विज्ञानियों के अनुसार 28 जून से तीन जुलाई के बीच हरियाणा में मानसून प्रवेश कर सकता हैं। वहीं, हिसार का अधिकतम तापमान 31.5 डिग्री तक पहुंच गया। मौसम में बदलाव के चलते बुधवार रात से प्रदेश के जिलों में वर्षा हो रही है। शुक्रवार तड़के भी हिसार सहित कई जिलों में वर्षा हुई। सिरसा जिले में सबसे ज्यादा 53 एमएम व हिसार में 12.1 एमएम वर्षा का रिकार्ड दर्ज किया।

बारिश में महिला की मौत

मौसम विभाग के अनुसार करनाल, नारनौल, पानीपत व रोहतक में भी वर्षा हुई। सिरसा में बरसात में गिरी कच्चे मकान की छत के मलबे में दबकर महिला की मौत हो गई। हरियाणा कृषि विवि के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदनलाल खीचड़ ने बताया कि हरियाणा में मौसम आमतौर पर 22 से 26 जून तक खुश्क परंतु परिवर्तनशील रहने की संभावना है।

फिर बदलेगा मौसम

इस दौरान दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने की संभावना है। दिन के समय पश्चिमी हवाएं चलने की संभावना है। बंगाल की खाड़ी की तरफ से मानसूनी हवाओं के प्रभाव से 26 जून रात्रि से मौसम में बदलाव संभावित है। 27 जून से प्री-मानसून वर्षा की शुरुआत होने की संभावना है जिससे दिन के तापमान में गिरावट संभावित है।

शिमला और मनाली में वर्षा

हिमाचल प्रदेश में रोहतांग सहित बारालाचा, शिंकुला में हल्का हिमपात हुआ है, जबकि शिमला, कुफरी, मनाली व धर्मशाला में हल्की वर्षा हुई। उत्तराखंड में पहाड़ से मैदान तक वर्षा का दौर जारी है। नैनीताल में एक घंटे से अधिक समय तक तेज वर्षा से नाले उफान पर आ गए, जिससे लोअर माल रोड सहित अन्य सड़कों पर जलभराव हो गया। वर्षा से सरोवर नगरी का सुहावना मौसम लौट आया है। करीब डेढ़ महीने बाद शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर के अधिकतर जिलों का तापमान सामान्य से नीचे रहा है।

यह भी पढ़ें- पानी-पानी हुआ पानीपत: नहीं झेल पाया पहली बारिश, पूरा रोड जलमग्न, जाम में फंसे लोग; Video

जिला न्यूनतम अधिकतम

  1. अंबाला 26.5 38
  2. भिवानी 27.8 41.5
  3. फरीदाबाद 29.5 40.6
  4. गुरुग्राम 28 38
  5. हिसार 22.6 33
  6. करनाल 26.4 31.5
  7. कुरुक्षेत्र 26.5 35.9
  8. पानीपत 25.4 34.6
  9. रोहतक 23.8 35.6
  10. सिरसा24.2 34.4

यह भी पढ़ें- Haryana News: झज्जर में धारदार हथियार से हमला कर मंदिर पुजारी की हत्या, गांव में मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस