विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Haryana Weather News: दिन के बाद रात के तापमान में उछाल, अभी बढ़ सकती है गर्मी; मौसम विभाग ने किया अलर्ट

Updated: Wed, 12 Jun 2024 08:26 AM (IST)

इन दिनों हरियाणा में भी गर्मी का प्रचंड रूप देखने को मिल रहा है। तापमान 45 डिग्री के आसपास चल रहा है। वहीं रात के तापमान में उछाल आने से गर्मी बढ़ी है ...और पढ़ें

हरियाणा में अभी और बढ़ सकती है गर्मी
हरियाणा में अभी और बढ़ सकती है गर्मी

HighLights

  1. हरियाणा में अभी और बढ़ सकती है गर्मी
  2. मौसम विभाग ने 14 जिलों में लू का ऑरेंज अलर्ट और पांच जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है

जागरण संवाददाता, हिसार। प्रदेश में तेजी से मौसम में बदलाव हुआ है। दिन में गर्मी बढ़ने के साथ ही रात भी गर्म हो कई है। नारनौल में रात का तापमान 31 डिग्री तो सिरसा का 30 डिग्री पहुंच गया है।

पिछले दिनों हुई वर्षा और आंधी से यह तापमान 22 डिग्री के आसपास आ गया था। वहीं बुधवार को 14 जिलों में लू का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग ने गर्मी बढ़ने की संभावना जताई

इसी प्रकार पांच जिलों में येलो अलर्ट रहेगा। गर्मी बढ़ने के कारण मंगलवार को नूंह 45.9 डिग्री अधिकतम तापमान के साथ सबसे गर्म शहर रहा। दिन के समय चल रही गर्म हवाओं के चलते अधिकतम तापमान में उछाल आया है। यह तापमान काफी शहरों का 45 डिग्री के आसपास चल रहा है।

वहीं रात के तापमान में उछाल आने से गर्मी बढ़ी है। भारत मौसम विज्ञान विभाग की तरफ से आने वाले दिनों में तापमान में बढ़ोतरी होने और गर्म लू चलने की संभावना व्यक्त की गई है। बुधवार को भी ओरेंज और यलो अलर्ट जारी होने के साथ ही यमुनानगर, करनाल, पानीपत में मौसम साफ रहने की संभावना जताई गई है।

इसी प्रकार 13 जून को लू का ऑरेंज और येलो अलर्ट रहेगा। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो 13 जून तक मौसम शुष्क रहने के साथ गर्मी बढ़ने की संभावना जताई गई है। सिरसा का तापमान फिर से बढ़ा है और वह 45.4 डिग्री तक पहुंच गया है।

यह भी पढ़ें- Haryana News: दीपेंद्र हुड्डा के बाद अब वरुण चौधरी को 20 जून तक छोड़ना होगा ये पद, वरना लोकसभा सीट पर मंडराने लगेगा खतरा

इन जिलों में रहेगा ऑरेंज और येलो अलर्ट

महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, मेवात, पलवल, फरीदाबाद, रोहतक, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, भिवानी, चरखी दादरी में लू का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं पंचकूला, अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, सोनीपत में येसो अलर्ट रहेगा।

यह भी पढ़ें- 29 जुलाई से इस तारीख तक स्पेशल लोक अदालत का होगा आयोजन, अपने केस की चाहते हैं सुनवाई तो इन नंबरों पर करें कॉल