विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 02, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Haryana Weather: आज से बदल सकता है मौसम, बढ़ जाएगी उमस; IMD के अनुसार नहीं है बारिश के आसार

By Jagran NewsEdited By: Nidhi Vinodiya
Updated: Sat, 02 Sep 2023 07:39 AM (IST)

Haryana Weather में बदलाव लगातार जारी है। मानसून तो मानों प्रदेश में सुस्त पड़ा हुआ है। प्रदेश कई इलाकों में कभी ठंडक तो कभी गर्मी की मार झेल रहा है। ...और पढ़ें

आज से बदल सकता है मौसम, बढ़ जाएगी उमस; IMD के अनुसार नहीं है बारिश के आसार
आज से बदल सकता है मौसम, बढ़ जाएगी उमस; IMD के अनुसार नहीं है बारिश के आसार

हिसार, जागरण डिजिटल डेस्क। हरियाणा के मौसम में बदलाव लगातार जारी है। मानसून तो मानों प्रदेश में सुस्त पड़ा हुआ है। प्रदेश कई इलाकों में कभी ठंडक तो कभी गर्मी की मार झेल रहा है। मौसम परिवर्तनशील (Weather Variable) का यह दौर लगातार जारी रहेगा। मौसम विभाग के मुताबिक 2 सितंबर से मौसम में बदलाव बताया गया था।

जानकारी के मुताबिक, मानसून टर्फ (Monsoon Turf) की अक्षय रेखा सामान्य स्थिति से उत्तर में हिमालय की तलहटियों की तरफ लगातार बनी होने के कारण हरियाणा में आज से मौसम में बदलाव हो सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक आज के बाद से बीच-बीच में आंशिक बादल छाए रहेंगे। कभी-कभी उमस भी परेशान करेगी।

तापमान में होगी बढ़ोतरी

मौसम परिवर्तनशील होने से साथ-साथ आंशिक बादल छाए रहने और पश्चिमी हवाएं चलने की संभावना जताई गई है, जिस कराण प्रदेश में दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने की भी संभावना है। वातावरण में नमी रहेगी और कुछ एक स्थानों पर छिटपुट बूंदाबांदी की हो सकती है।

नहीं है बारिश के आसार

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में भी बारिश के आसार नहीं है। वहीं मौसम साफ रह सकता है। IMD की रिपोर्ट के अनुसार एक और नया मध्यम श्रेणी का पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) उत्तर पाकिस्तान पर आ पहुंचा है। इससे उत्तर भारत के विभिन्न क्षेत्रों में मौसम प्रभावित हो सकता है, लेकिन इसका अस हरियाणा में नहीं दिखेगा।

बारिश की कम हैं संभावनाएं

बाते दिनों हरियाणा के कई जिलों में बारिश दर्ज की गई थी। अभी तक प्रदेश में सर्वाधिक 35.7 डिग्री सेल्सियस तापमान झज्जर में रिकॉर्ड किया गया, जबकि सबसे न्यूनतम 28.1 डिग्री सेल्सियस तापमान मेवात के मंडकोला का रहा। मौसम विभाग के अनुसार 2 सितंबर यानी आज बारिश होने की संभावना न के बराबर है, जिससे लोगों को भारी गर्मी का सामना करना पड़ सकता है।