Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 19, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Haryana Weather: हरियाणा में सर्दी का सितम जारी! ठंड-कोहरे से राहत नहीं, महेंद्रगढ़ सबसे ठंडा; 17 जिलों में ऑरेंज-येलो अलर्ट जारी

    Updated: Fri, 19 Jan 2024 08:23 AM (IST)

    हरियाणा में घना कोहरा छाने के साथ शीतलहर (Cold Wave in Haryana) जारी हैं। वीरवार पूरा दिन कोहरा छाने के बाद शाम करीब सात बजे ही दोबारा से ज्यादा कोहरा ...और पढ़ें

    हरियाणा में सर्दी का सितम जारी! ठंड-कोहरे से राहत नहीं
    हरियाणा में सर्दी का सितम जारी! ठंड-कोहरे से राहत नहीं

    HighLights

    1. हरियाणा में सर्दी का सितम जारी! ठंड-कोहरे से राहत नहीं
    2. महेंद्रगढ़ सबसे ठंडा जिला रहा, दो डिग्री पहुंचा तापमान
    3. हरियाणा के 17 जिलों में ऑरेंज-येलो अलर्ट जारी

    जागरण संवाददाता, हिसार। Haryana Weather Update Today: पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। ठंड से बचने के लिए लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं।

    वहीं, दिल्ली से लेकर हरियाणा, पंजाब तक घना कोहरा छाया हुआ है। हरियाणा में घना कोहरा छाने के साथ शीतलहर (Cold Wave in Haryana) जारी हैं। वीरवार पूरा दिन कोहरा छाने के बाद शाम करीब सात बजे ही दोबारा से ज्यादा कोहरा छा गया।

    महेंद्रगढ़ रहा सबसे ठंडा जिला

    कोहरे के चलते नेशनल हाइवे पर दृष्यता शून्य रही। वहीं अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट होने से गैप कम हो रहा है। प्रदेश में महेंद्रगढ़ (Mahendragarh Coldest)जिला सबसे ठंडा रहा। इसका न्यूनतम तापमान 2.3 डिग्री तक पहुंच गया।

    मौसम विज्ञानियों ने आने वाले दिनों में भी कोहरा रहने की संभावना व्यक्त करते हुए ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी किया है। हिसार में वीरवार को दिन में कुछ समय के लिए धूप निकली मगर ठंड से ज्यादा राहत नहीं मिली।

    उत्तर पश्चिमी हवाएं चलने से बदल रहा मौसम

    मौसम विज्ञानियों की तरफ से उत्तर पश्चिमी हवाएं चलने से तापमान में उतार चढ़ाव होने की संभावना व्यक्त की है। वीरवार को दिन भर हाइवे और गांवों कोहरे का अलर्ट जारी किया हुआ हैं।

    खबरें और भी

    वीरवार सुबह से ही धुंध छाने के कारण लोग परेशान हुए। ग्रामीण इलाकों व नेशनल हाइवे पर धुंध नहीं छटी। दिन में धूप खिली लेकिन देर शाम को ही धुंध दोबारा से छा गई।

    कोहरे के कारण लेट हो रही बस और ट्रेनें

    कोहरे के चलते वाहन चालक परेशान रहे। ट्रेन और बस अपने निर्धारित समय से भी देरी से पहुंच रही हैं। कोहरे और शीतलहर के कारण न्यूनतम और अधिकतम तामपान में गैप कम हो रहा है। इसके कारण भिवानी का 3.7 तो पानीपत का 3.9 डिग्री न्यूनतम तापमान पहुंच गया। वहीं ठंडी हवाएं चलने के कारण लोग घर में रहने को मजबूर है।

    यह भी पढ़ें- Haryana Weather: हरियाणा में सर्दी का सितम...कोहरा भी बरपा रहा कहर, 3 डिग्री पहुंचा इस जिले का तापमान; दो दिन तक रहेगा कोल्ड-डे


    हरियाणा के इन जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी

    हरियाणा के चार जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल और करनाल में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। तो वहीं, 13 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है जिसमें हिसार, फतेहाबाद, सिरसा, पानीपत, सोनीपत, फरीदाबाद, पलवल, मेवात, गुरुग्राम, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, यमुनानगर और पंचकुला शामिल है।

    यह भी पढ़ें- Haryana Weekly Weather: सर्दी का सितम के साथ कोहरे का कहर, ये जिला रहा शिमला से भी ठंडा; जानें अगले सात दिन कैसा रहेगा मौसम?