विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Haryana Mausam: हिसार में शिमला से भी ज्यादा ठंड, कई शहरों की हवा अब भी खराब; पढ़ें हरियाणा के मौसम का हाल

Updated: Sun, 24 Nov 2024 07:49 AM (IST)

हरियाणा में ठंड का प्रकोप जारी है। हिसार का न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है जो हिमाचल प्रदेश के शिमला से भी कम है। वहीं राजस्थान के ...और पढ़ें

हरियाणा में ठिठुरन बढ़ी, हिसार में पहाड़ों से भी ज्यादा ठंड (फाइल फोटो)
हरियाणा में ठिठुरन बढ़ी, हिसार में पहाड़ों से भी ज्यादा ठंड (फाइल फोटो)

HighLights

  1. पहाड़ों की हवा से ठंडे हुए मैदानी क्षेत्र
  2. उत्तर पूर्वी हवाओं से बढ़ेगी नमी, छा सकता है स्मॉग
  3. हिसार जिले का न्यूनतम तापमान का 8.6 डिग्री पहुंचा

जागरण संवाददाता, हिसार। पहाड़ों में बर्फबारी और गिरते तापमान का मैदानी क्षेत्र पर असर आया है। हरियाणा की रातें पहाड़ों से ठंडी हो गई है। हिसार जिले का न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री तक पहुंच गया, जबकि हिमाचल प्रदेश के शिमला का न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री चल रहा है।

वहीं, राजस्थान के चुरू का तापमान 10.2 डिग्री तक पहुंच गया। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार से उत्तर पूर्वी हवाएं चलने से अब हवा में नमी बढ़ेगी और स्मॉग छाने की संभावना व्यक्त की है। दूसरी तरफ शनिवार को चार शहरों का एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) ज्यादा खराब श्रेणी में रहा।

दिन के तापमान में हो सकती है गिरावट

भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार हवाओं की गति बदलने से बादलवाई हो सकती है। इससे रात के तापमान में उछाल के साथ दिन के तापमान में गिरावट हो सकती है। मगर 25 नवंबर के बाद उत्तर व उत्तर पश्चिमी ठंडी हवाएं चलने से दोबारा से तापमान गिर सकता है।

चार शहरों का एक्यूआई 300 पार

प्रदेश में चारों का एक्यूआई 300 पार चल रहा है। पानीपत की हवा सबसे ज्यादा खराब रही और एक्यूआई 377 तक पहुंच गया। इसी प्रकार 13 शहरों का एक्यूआई 200 से 300 के बीच में चल रहा है। मौसम विज्ञानियों की तरफ से स्मॉग छाने की संभावना व्यक्त की है मगर अभी मौसम साफ है।

यह भी पढ़ें- स्मॉग का दुष्प्रभाव: गर्भ में नवजात का घुट रहा दम, युवाओं से लेकर बुजुर्गों को ब्रेन स्ट्रोक का खतरा

यह है हरियाणा शहरों की स्थिति

जिला एक्यूआई
अंबाला 100
बहादुरगढ़ 296
बल्लभगढ़ 325

भिवानी

294

चरखी दादरी

289

धारूहेड़ा

226

फरीदाबाद

114

गुरुग्राम

265

हिसार

240

जींद

303

कैथल

288

करनाल

277

कुरुक्षेत्र

254

मानेसर

223

पलवल

105

पंचकूला

153

पानीपत

377

रोहतक

269

सिरसा

261

सोनीपत

333

फतेहाबाद

285

प्रदेश में तापमान

जिला न्यूनतम अधिकतम
अंबाला 13.2 25.4

भिवानी

11.1 26

गुरुग्राम

11.6 28.7

हिसार

8.6 30.4

करनाल

11 26.6

कुरुक्षेत्र

11.8 24.7

नारनौल

10 30

पानीपत

11.4 27.5

रोहतक

11.2 24.7

सिरसा

14.2 31

यह भी पढ़ें- Haryana Weather News: हरियाणा में बढ़ी ठंड, हिसार में तापमान 8 डिग्री पहुंचा; कई शहरों की खराब हुई हवा