विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Haryana Politics: 'जब से मैंने कुर्सी संभाली, कांग्रेस के पेट में...', सीएम नायब सिंह सैनी ने क्यों कही ये बात?

Updated: Sun, 23 Jun 2024 11:02 AM (IST)

Haryana Politics कुछ महीनों बाद हरियाणा में विधानसभा चुनाव होने वाला है। इसको लेकर कांग्रेस और बीजेपी ने तैयारी शुरू कर दी है। लोकसभा चुनाव के बाद दो ...और पढ़ें

Haryana Politics: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का बड़ा हमला।
Haryana Politics: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का बड़ा हमला।

HighLights

  1. संत कबीर वाणी का हर शब्द देता है प्रेरणा।
  2. राज्यपाल से मिलकर कांग्रेसी कर रहे ड्रामा।
  3. तीसरी बार बनेगी भाजपा की सरकार।

जागरण संवाददाता, गोहाना। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि जब से मैंने सीएम की कुर्सी संभाली है, तब से कांग्रेसियों के पेट में दर्द हो रहा है। कांग्रेसी राज्यपाल से मिलने का ड्रामा कर रहे हैं। हमारे पास पूर्व बहुमत है, सरकार नहीं टूटेगी। मुख्यमंत्री शनिवार को गोहाना की अनाज मंडी में संत कबीर दास की जयंती पर राज्य स्तरीय समारोह को संबोधित कर रहे थे।

मुख्यमंत्री अधिकारियों को समाधान शिविरों में प्राथमिकता से लोगों की समस्याएं हल करने को कहा। उन्होंने कहा कि अगर प्रदेश का कोई भी व्यक्ति परेशान हुआ तो मैं अधिकारियों के चक्कर कटवा दूंगा। उन्होंने लोगों की मांग पर गोहाना को जिला बनाने के संकेत दिया।

संत कबीर कुटीर के दरवाजे हर व्यक्ति के लिए 24 घंटे खुले हैं। जिनकी अधिकारी नहीं सुने, वे आकर मुझे बताएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जब से उन्होंने कुर्सी संभाली है तब से कांग्रेसियों के पेट में मरोड़ उठ रही है। कांग्रेसी राज्यपाल से मिलने का ड्रामा कर रहे हैं। हमारे पास पूर्ण बहुमत है, सरकार अपना कार्यकाल पूरा करेगी।

यह भी पढ़ें- Haryana Police: पुलिस के आलाधिकारियों को नहीं मिलेगी छुट्टी, DGP ने इस कारण जारी किए आदेश

'संविधान किताब नहीं, देश की आत्मा'

मुख्यमंत्री सैनी ने कहा कि दुनिया में विभिन्न धर्म और जातियां हैं। संत कबीर ने इनसे ऊपर उठ करके मानवता से प्रेम करने का संदेश दिया। वे सर्व धर्म के प्रतीक के रूप में रहे। भाजपा सरकार ने संतों और महापुरुषों की शिक्षाओं को जनता तक पहुंचाया।

गरीबों को लगातार बढ़ने के लिए योजनाएं बनाई गईं। आज भी कुछ लोगों द्वारा महापुरुषों के नाम पर राजनीति की जा रही है। कांग्रेस ने संविधान बदलने का दुष्प्रचार किया। संविधान किताब मात्र नहीं बल्कि भारत की आत्मा है। यह बदल दिया तो देश नहीं बचेगा।

यह भी पढ़ें- Haryana News: नर्सिंग कॉलेजों पर हरियाणा सरकार ने कसी लगाम, अब छात्रों से नहीं वसूल सकेंगे मनमाना शुल्क