Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 04, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    तीन दिन से स्मॉग की चादर में लिपटा हरियाणा, दुनिया के सबसे प्रदूषित शहरों की सूची में शामिल हुआ हिसार; 450 दर्ज हुआ AQI

    By Amit DhawanEdited By: Preeti Gupta
    Updated: Sat, 04 Nov 2023 07:57 AM (IST)

    Haryana Weather Update पंजाब हरियाणा और दिल्ली इस समय प्रदूषण की मार झेल रहा है। हिसार पिछले तीन दिन से स्मॉग की चादर में लिपटा है। इसके चलते हिसार वि ...और पढ़ें

    तीन दिन से स्मॉग की चादर में लिपटा हरियाणा
    तीन दिन से स्मॉग की चादर में लिपटा हरियाणा

    HighLights

    1. तीन दिन से स्मॉग की चादर में लिपटा हरियाणा,
    2. दुनिया के सबसे प्रदूषित शहरों की सूची में शामिल हुआ हिसार
    3. हिसार में 450 दर्ज हुआ AQI

    जागरण संवाददाता, हिसार। Haryana Weather Update:  हिसार पिछले तीन दिन से स्मॉग की चादर में लिपटा है। दिन भर स्मॉग के चलते बीमार लोग घरों से बाहर नहीं निकले। हालात ऐसे हैं कि हिसार की हवा में एक्यूआई का आंकड़ा 450 के आस पास घूम रहा है। इसके चलते हिसार विश्व के सबसे ज्यादा प्रदूषित (Haryana Air Pollution)  शहरों की सूची में है।

    तीन दिन से लगातार बढ़ रहा एक्यूआई

    सुबह से लेकर शाम तक वाहन चालक बचकर निकले। दूसरी तरफ से अस्पतालों में भी मरीजों की संख्या बढ़ रही है। मौसम में परिवर्तन के बाद तीन दिन से एक्यूआई लगातार बढ़ रहा है। इसमें आंकड़ा 400 के पार है। शहर के लोग घर से बाहर निकलने के बजाए स्मॉग से बचने का प्रयास कर रहे है।

    पानी से चल रहा छिड़काव

    स्मॉग से बचने के लिए नगर निगम की तरफ से गाड़ी से पानी का छिड़काव चल रहा है। वहीं प्रदूषण विभाग व जिला प्रशासन की तरफ से कोई भी अभी निर्माण कार्य का प्रदूषण को कम करने के लिए आदेश जारी किए है। इसके चलते उद्योग हो या निर्माण कार्य तेजी से चल रहे हैं। सड़क निर्माण हो या फैक्ट्री क्षेत्र वहां पर धुआं काफी मात्रा में उड़ रहा है, जिससे प्रदूषण फैल रहा है।

    शुक्रवार को यह रहा प्रति घंटा का एक्यूआई 

    • दोपहर 12 बजे : 439
    • दोपहर एक बजे : 441
    • दोपहर 2 बजे : 443
    • दोपहर 3 बजे : 445
    • शाम चार बजे : 447
    • शाम पांच बजे : 447
    • शाम छह बजे : 450
    • शाम सात बजे : 473

    यह भी पढ़ें- Haryana Weather Update: जहरीली हुई हवा...दिन भर छाई रही धुंध, प्रदेश में बढ़ेगी ठंड; पढ़ें कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

    खबरें और भी

    आगे कैसा रहेगा मौसम? 

    पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम में बदलाव हो रहा है। वहीं, आने वाले दिन में तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है। प्रदेश में आगामाी दिन में ठंड बढ़ जाएगी। मौसम विभाग के मुताबिक, आठ नवंबर तक प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा। बता दें कि वर्तमान समय में हरियाणा की हवा जहरीली बनी हुई है। पूरे प्रदेश में धुंध छाई हुई है।

    यह भी पढ़ें- Haryana Air Pollution: विश्व बैंक की मदद से सुधरेगी हरियाणा सहित आठ राज्यों की हवा, खर्च होंगे तीन हजार करोड़