हरियाणा में बदला मौसम, पंचकूला में ओले गिरे; आज 5 जिलों में बारिश की चेतावनी
प्रदेश में मौसम ने फिर करवट ली है, पंचकूला में ओलावृष्टि और यमुनानगर में वर्षा हुई, जिससे मंडियों में फसलें ...और पढ़ें

पंचकूला में ओले गिरे, आज 5 जिलों में बारिश का अलर्ट। फाइल फोटो
HighLights
पंचकूला में वर्षा के साथ ओलावृष्टि दर्ज की गई
यमुनानगर में वर्षा से मंडी की फसलें भीग गईं
10 अक्टूबर तक वर्षा का येलो अलर्ट जारी किया गया
जागरण संवाददाता, हिसार। प्रदेश में मौसम फिर से बदलने लगा है। पंचकूला में मौसम में बदलाव के बाद वर्षा के साथ ओलावृष्टि हुई। इसके साथ ही यमुनानगर में भी वर्षा होने से मंडी में फसल भीग गई।
ओलावृष्टि और वर्षा के चलते तापमान में भी गिरावट हो सकती है। आने वाले दिनों में 10 अक्टूबर तक वर्षा का यलो अलर्ट जारी किया गया है। वीरवार को ही पांच जिलों में वर्षा का यलो अलर्ट जारी किया गया है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार मौसम में फिर से बदलाव हुआ है। मंगलवार रात के बाद पंचकूला में वर्षा के साथ ओलावृष्टि होने से मौसम ठंडा हो गया। वहीं यमुनानगर में वर्षा हुई।
इससे मंडियों में पहुंची फसल को बचाने के लिए किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ा। मौसम में बदलाव के चलते वीरवार को पंचकूला, यमुनानगर, अंबाला, कुरुक्षेत्र और करनाल में वर्षा का यलो अलर्ट जारी किया गया है। इसी प्रकार 10 अक्टूबर तक प्रदेश के अनेक जिलों में वर्षा हो सकती है।
