Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 07, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Haryana Weather: कड़ाके की सर्दी के लिए हो जाएं तैयार, हिसार में एक दिन में 0.7 डिग्री गिरा पारा, जानिए बाकी जिलों का हाल

    By Jagran NewsEdited By: Monu Kumar Jha
    Updated: Thu, 07 Dec 2023 08:28 AM (IST)

    हरियाणा के जिलों में तापमान लगातार गिर रहा है। बुधवार को हिसार महेंद्रगढ़ में शिमला से भी ज्यादा ठंड रही। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक अगले सप्ताह से स ...और पढ़ें

    Haryana Weather: कड़ाके की सर्दी के लिए हो जाएं तैयार
    Haryana Weather: कड़ाके की सर्दी के लिए हो जाएं तैयार

    HighLights

    1. हिसार में एक दिन में 0.7 डिग्री गिरा पारा
    2. मैदानी क्षेत्रों के तापमान में दो तीन डिग्री की गिरावट
    3. माह के तीसरे या चौथे सप्ताह तक वर्षा की संभावना

    जागरण संवाददाता, हिसार। हरियाणा के जिलों में तापमान लगातार गिर रहा है। बुधवार को हिसार महेंद्रगढ़ में शिमला से भी ज्यादा ठंड रही। शिमला में न्यूनतम पारा 9.4 डिग्री तो हिसार में 7.6 और महेंद्रगढ़ में पारा 7.3 डिग्री दर्ज किया गया।

    महेंद्रगढ़ प्रदेश में भी सबसे ठंडा रहा। दिल्ली और आसपास के इलाकों की ठंड डराने वाली होती है। इस बार दिसंबर का पहला सप्ताह खत्म होने को है, लेकिन अभी वैसी सर्दी नहीं पड़ रही है। तापमान सामान्य या इसके आसपास ही हैं।

    मैदानी क्षेत्रों के तापमान में दो तीन डिग्री की गिरावट

    मौसम विज्ञानियों के मुताबिक, अगले सप्ताह से स्थिति थोड़ी बदलेगी। स्काईमेट वेदर (मौसम विज्ञान एवं जलवायु परिवर्तन) के उपाध्यक्ष महेश पलावत के मुताबिक, पहाड़ों पर होने वाली बर्फबारी के चलते मैदानी क्षेत्रों के तापमान में भी दो तीन डिग्री की गिरावट आ सकती है। माह के तीसरे या चौथे सप्ताह तक वर्षा की संभावना बनेगी तो अधिकतम तापमान भी कम हो जाएगा।

    यह भी पढ़ें: Sonipat News: 'मंदिरों में मत जाओ, वहां होता है अपमान...'; लहराड़ा गांव में बोले AAP विधायक राजेंद्र पाल गौतम

    मौसम विज्ञानियों के अनुसार फिलहाल न्यूनतम तापमान में ही कमी आएगी। दिन में धूप खिलने और आसमान साफ रहने से अधिकतम तापमान ज्यादा नहीं गिरेगा। वजह, दिन के तापमान में गिरावट एवं कोहरे के लिए बरसात होना जरूरी है। जबकि अभी कम से कम एक सप्ताह के दौरान बरसात की कोई संभावना नहीं लग रही है।

    खबरें और भी

    यानी सुबह-शाम और रात की ठंड जहां थोड़ा ठिठुरन पैदा करने वाली है वहीं दिन में चटकीली धूप से राहत मिलेगी। दिसंबर के तीसरे य चौथे सप्ताह से दिन में भी कड़ाके की सर्दी शुरू हो जाएगी। सोमवार तक ही दिल्ली का अधिकतम पारा 23 डिग्री तक जाने का पूर्वानुमान है।

    कहां कितना न्यूनतम तापमान (डिग्री सेल्सियस)

    महेंद्रगढ़ 7.3

    हिसार 7.6

    नारनौल 8.8

    अंबाला 9.6

    भिवानी 9.9

    रोहतक 10

    सिरसा 10.2

    गुरुग्राम 10.3

    कुरुक्षेत्र 11.9

    हिसार एक दिन में 0.7 डिग्री गिरा पारा

    मौसम में परिवर्तन के चलते हिसार का न्यूनतम तापमान तेजी से कम हो रहा है। एक दिन में ही 0.7 डिग्री घटकर 8.3 से 7.6 डिग्री पर पहुंच गया है। तापमान में गिरावट से रात को ज्यादा ठंड हुई, जबकि दिन में तापमान 22 से 24 डिग्री के आस पास है। दिन में धूप निकलने पर लोगों को कोहरे से राहत मिली है।

    यह भी पढ़ें: Haryana के सभी जिलों की पुलिस High Alert पर, करणी सेना के अध्यक्ष Sukhdev Singh Gogamedi की हत्या के बाद बढ़ाई सक्रियता