विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बरवाला अनाज मंडी में फूटा किसानों का गुस्सा, नए खरीद नियमों के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन; आंदोलन की चेतावनी

Updated: Wed, 08 Apr 2026 11:56 AM (IST)

बरवाला अनाज मंडी में किसानों ने मंगलवार को नए खरीद नियमों के खिलाफ धरना-प्रदर्शन किया। बाडो पट्टी टोल कमेटी के बैनर तले किसानों ने कागजी कार्रवाई से हो रही परेशानी पर नाराजगी जताई।

किसान संगठनों ने समस्याओं काे लेकर अनाज मंडी में किया प्रदर्शन (फोटो: जागरण)

किसान संगठनों ने समस्याओं काे लेकर अनाज मंडी में किया प्रदर्शन (फोटो: जागरण)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

सवाद सहयोगी, बरवाला। अनाज मंडी में मंगलवार को संयुक्त किसान मजदूर बाड्डो पट्टी टोल कमेटी के बैनर तले किसानों ने सरकार के नए खरीद नियमों के खिलाफ धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान किसान नेताओं ने प्रशासन को चुनौती देते हुए कहा कि किसान हर बार कागजों के नाम पर अपमान सहन नहीं करेंगे।

बाडो पट्टी टोल कमेटी के अध्यक्ष सरदानंद राजली ने कहा कि एक तरफ किसान मौसम की मार झेल रहा है। दूसरी तरफ सरकार कागजी जाल में फंसा कर उसे परेशान करने में लगी है। यह किसानों पर सीधा सीधा अत्याचार है। इस दौरान संयुक्त किसान मोर्चा के प्रतिनिधियों की मार्केट कमेटी के सचिव नरेंद्र कुंडू के साथ मीटिंग हुई।

जिसमें सचिव ने आश्वासन दिया कि आगे से 24 घंटे मंडी खुली रहेगी तथा गेट पास नहीं लगेगा। अन्य मांगों के संबंध में उन्होंने उच्च अधिकारियों से मांगों को अवगत करवाने की बात कही। किसान नेताओं ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि किसान विरोधी नियम तुरंत वापस नहीं लिए गए, तो अनाज मंडी से लेकर सड़क तक बड़ा आंदोलन शुरु किया जाएगा।

इस विरोध प्रदर्शन में उमेद सिंह, किसान सभा के तहसील प्रधान मा. कर्मवीर जलंधरा, धोला जेवरा, रोहतास राजली, नरेश भ्याण, सत्यवान रेडू, सत्यवान खेदड़, ईश्वर वर्मा, मिया सिंह बिठमड़ा, रमेश, बलवान बेनीवाल, विरेंद्र नैन, सुखदेव छान, कामरेड मोहनलाल, श्रवण कुमार, काला बालक, जोगेंद्र मौजूद रहे।