विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हिसार में स्वाइन फ्लू से महिला की मौत, हरियाणा में अब तक 276 मामले

Published: Fri, 04 Sep 2026 11:04 AM (IST)

हिसार में 66 वर्षीय बुजुर्ग महिला की स्वाइन फ्लू से मौत हो गई, जो जिले में इस बीमारी से पहली ...और पढ़ें

हिसार में स्वाइन फ्लू से महिला की मौत (फाइल फोटो)

हिसार में स्वाइन फ्लू से महिला की मौत (फाइल फोटो)


HighLights

  1. हिसार में 66 वर्षीय बुजुर्ग महिला की स्वाइन फ्लू से मौत

  2. यह जिले में स्वाइन फ्लू से दर्ज पहली मृत्यु है

  3. हरियाणा में अब तक स्वाइन फ्लू के 276 मामले सामने आए

जागरण टीम, हिसार। हिसार जिले में स्वाइन फ्लू संक्रमित 66 वर्षीय बुजुर्ग महिला की निजी अस्पताल में मौत हो गई। महिला की मौत 31 अगस्त को हुई थी। विभाग ने अब इसे स्वाइन फ्लू से हुई मौत के तौर पर दर्ज किया है। जान गंवाने वाली महिला हांसी के नारनौंद के एक गांव की रहने वाली थी।

हिसार के डिप्टी सीएमओ डा. सुभाष खतरेजा ने बताया कि यह जिले में स्वाइन फ्लू से पहली मौत है। इससे पहले प्रदेश में स्वाइन फ्लू के दो मरीजों की मृत्यु हो चुकी है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग इन मौतों को एच1एन1 से हुई मृत्यु नहीं मान रहा।

मरीजों को अन्य गंभीर बीमारियां भी थीं। पहले एक व्यक्ति की सिरसा, एक की फरीदाबाद में भी मौत हो चुकी है। तीन सितंबर तक के आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में स्वाइन फ्लू के 276 पुष्ट केस हैं। 96 सक्रिय हैं। 177 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं व 12 मरीज अस्पतालों में भर्ती हैं।