धुरंधर-2 ने हिसार के सिनेमाघरों में मचाया धमाल, दर्शकों का उमड़ा जनसैलाब
हिसार के सनसिटी सिनेमा में धुरंधर-2 मूवी दर्शकों को खूब पसंद आ रही है, भले ही इसकी अवधि साढ़े तीन घंटे से अधिक है। शनिवार और रविवार को सभी शो हाउसफुल ...और पढ़ें
-1774173787971_m.webp)
धुरंधर-2 को लेकर दर्शकों में उत्साह।
HighLights
धुरंधर-2 मूवी हिसार में साढ़े तीन घंटे से अधिक की है
सनसिटी सिनेमा में शनिवार-रविवार को सभी शो हाउसफुल रहे
अच्छे कंटेंट के कारण दर्शक लंबी फिल्म भी देख रहे हैं
जागरण संवाददाता, हिसार। जब बात अपनी रुचि की हो तो लोग अपने लिये समय निकाल ही लेते है। ऐसा ही कुछ देखने को मिला है धुरंधर-2 मूवी में। इन दिनों सिनेमाघर में यह मूवी दर्शकों को खूब अपनी ओर खिंच रही है जबकि इसका समय साढ़े तीन घंटे से अधिक है।
आज के समय में लोग जहां छोटे कंटेंट में मूवी देखना पसंद कर रहे है वहीं धुरंधर-2 उन्हें पसंद आ रही और वे अपने लिये साढ़े तीन घंटे से अधिक समय निकालकर स्क्रीन से चिपक रहे है।
यहीं स्थिति दिल्ली रोड स्थिति सनसिटी सिनेमा हाल में था। जहां शनिवार और रविवार दोनों दिन हाउस फूल है। इस सिनेमाहाल में केवल धुरंधर मूवी ही चल रही है। स्टाफ ने बताया कि दो स्क्रीन पर दिनभर में सात शो चल रहे है। पहला शो सुबह 11 बजे शुरू होता है और आखरी शो रात करीब सवा 11 बजे तक का रखा गया है।
जो पूरी तरह से हाउसफुल है सिनेमा हाल ने फिल्म में दर्शकों की रोचकता को देखते हुए बाकी फिल्म के शो हटाकर सिर्फ धुरंधर फिल्म का ही शो रखा है। युवाओं में ओटीटी और सोर्ट फोम केंटेंट की काफी हद तक लत लग रही है जिससे वे लगातार एक एक तरह का कंटेंट नही देख सकते उसके बावजूद भी युवाओं में फिल्म को लेकर युवाओं में जोश है। सनसिटी के मालिक सुनील गोयल ने कहा कि यदि मूवी का कंटेंट अच्छा और घटनाओं पर आधारित हो तो लोग देखने की इच्छा अवश्य रखते है। यहीं धूरंधर-2 में देखने को मिल रहा है। इस मूवी ने दर्शकों को जोड़े रखा है।